लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के कारण विभिन्न प्रवेश परीक्षाएं रद्द हुईं, प्रवेश पिछले प्राप्त अंकों के आधार पर होगा

By भाषा | Updated: July 27, 2020 05:51 IST

अधिकारी ने बताया कि इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सटीक मापदंड राज्य तकनीकी शिक्षा निदेशालय (डीटीई) द्वारा जारी किए जाएंगे। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देएक अधिकारी ने बताया कि राज्य के कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) में प्रवेश पिछली शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा

छत्तीसगढ़ सरकार ने रविवार को कोरोना वायरस प्रकोप के कारण शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए इंजीनियरिंग और फार्मेसी सहित विभिन्न पेशेवर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं रद्द कर दी।

एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश पिछले शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा

। आदेश में कहा गया कि कोविड-19 महामारी के कारण, प्रवेश परीक्षाएं- प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट (पीईटी), प्री-फार्मेसी टेस्ट (पीपीएचटी), प्री पॉलिटेक्निक टेस्ट (पीपीटी) और प्री-मास्टर्स ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (पीएमसीए) शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए आयोजित नहीं किए जाएंगे। उसमें कहा गया कि तकनीकी पाठ्यक्रमों, मुख्य रूप से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बीई), बैचलर ऑफ फार्मेसी (बी.फार्मा), डिप्लोमा इन फार्मेसी, डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग और मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) में प्रवेश पिछली शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। अधिकारी ने बताया कि इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सटीक मापदंड राज्य तकनीकी शिक्षा निदेशालय (डीटीई) द्वारा जारी किए जाएंगे। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी। 

टॅग्स :एजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल