वर्धन ने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मास्क वितरित किए

By भाषा | Published: November 30, 2020 07:40 PM2020-11-30T19:40:01+5:302020-11-30T19:40:01+5:30

Vardhan distributed masks at Old Delhi railway station | वर्धन ने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मास्क वितरित किए

वर्धन ने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मास्क वितरित किए

नयी दिल्ली, 30 नवंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी (आईआरसीएस) के अध्यक्ष हर्षवर्धन ने सोमवार को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लोगों के बीच मास्क और साबुन वितरित किए तथा इन्हें कोविड-19 के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार बताया।

मास्क पहनने और हाथ धोने के महत्व पर जोर देते हुए हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘ जल्द ही कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के 11 महीने पूरे हो जाएंगे। तब से, खुद की और दूसरों की रक्षा का महत्वपूर्ण उपाय स्वच्छता और सामाजिक दूरी है। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में हमारे महत्वपूर्ण हथियार मास्क और सैनेटाइजर हैं।’’

उन्होंने इस बात की तारीफ की कि कार्यक्रम में आए सभी लोग मास्क पहने हुए हैं।

एक बयान में उन्हें उद्धृत करते हुए कहा गया है, ‘‘मास्क और साबुन वितरण के पीछे एक बड़ा संदेह है...। सरकार विभिन्न माध्यमों और गतिविधियों के जरिए लोगों के बीच जागरूकता फैलाने की कोशिश कर रही है। कुली, टैक्सी संघ, ति-पहिया वाहन संघ इसे लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।’’

वर्धन ने लोगों से अपील की है कि वे ‘दो गज की दूरी’ का पालन करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Vardhan distributed masks at Old Delhi railway station

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे