माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले रास्ते पर भूस्खलन, 5 की मौत, 14 घायल, देखिए वीडियो
By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 26, 2025 18:25 IST2025-08-26T17:46:23+5:302025-08-26T18:25:15+5:30
अर्द्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास बचाव अभियान जारी है, जहां अपराह्न करीब तीन बजे भूस्खलन की घटना हुई।

photo-ani
जम्मूः जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश की वजह से रियासी जिले के त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले रास्ते पर मंगलवार अपराह्न भूस्खलन हुआ जिसकी चपेट में आने से कम से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 14 अन्य घायल हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के कारण वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा स्थगित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अर्द्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास बचाव अभियान जारी है, जहां अपराह्न करीब तीन बजे भूस्खलन की घटना हुई।
Landslide hits Adhkwari cave temple near Vaishno Devi shrine in Jammu and Kashmir
— ANI Digital (@ani_digital) August 26, 2025
Read @ANI Story | https://t.co/Y4KuCpNlvA#Adhkwaricavetemple#Landslide#VaishnoDevi#JammuandKashmirpic.twitter.com/iWoUqwMdNA
भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने की कई घटनाओं के कारण प्रदेश में 10 लोगों की मौत हो गयी है। इनमें वैष्णो देवी के 5 श्रद्धालु भी शामिल है, हालांकि वैष्णो देवी में मृतक संख्या बढ़ने के आशंका है। डोडा में बादल फटने से 5 लोगों की मौत हुई है। कई पुल टूट गए हैं। सड़कें बह गई हैं। सभी ट्रेन कैंसिल कर दी गयी हैं।
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार दोपहर भारी बारिश के कारण त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले मार्ग पर भूस्खलन हो गया, जिसमें कम से कम पाँच लोगों की मौत हो गई और 14 घायल हो गए। गैर सरकारी आंकड़ों के मुताबिक मरने वालों की संख्या 15 से अधिक हो सकती है।
अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के बाद जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित इस प्रसिद्ध मंदिर की तीर्थयात्रा स्थगित कर दी गई। उन्होंने बताया कि अधक्वारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास बचाव अभियान जारी है, जहाँ दोपहर करीब 3 बजे भूस्खलन हुआ था। पहाड़ी पर स्थित मंदिर तक जाने वाले 12 किलोमीटर के घुमावदार रास्ते के लगभग आधे रास्ते में यह आपदा आई।
हिमकोटि ट्रेक मार्ग पर सुबह से ही यात्रा स्थगित कर दी गई थी, लेकिन दोपहर 1.30 बजे तक पुराने मार्ग पर यात्रा जारी थी, जब अधिकारियों ने मूसलाधार बारिश को देखते हुए इसे अगले आदेश तक स्थगित करने का फैसला किया। तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जम्मू के कई हिस्सों में तबाही मचा दी है।
इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि जम्मू क्षेत्र में लगातार भारी बारिश के कारण उत्तर रेलवे ने मंगलवार को कटरा, उधमपुर और जम्मू रेलवे स्टेशनों से आने-जाने वाली 18 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। जम्मू में सोमवार रात से दशकों में सबसे भारी बारिश हो रही है, जिससे पुल क्षतिग्रस्त हो गए, सड़क संपर्क बाधित हो गया और बड़े भूभाग जलमग्न हो गए, जिससे लोगों को सुरक्षित इलाकों में जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर और किश्तवाड़-डोडा राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात रोक दिया गया है, जबकि दर्जनों पहाड़ी सड़कें भूस्खलन या अचानक आई बाढ़ के कारण अवरुद्ध या क्षतिग्रस्त हो गई हैं। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर माता वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा भी रोक दी गई है। एक रेलवे अधिकारी ने कहा, "अठारह ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। चार ट्रेनों को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। क्षेत्र में मौसम की स्थिति को देखते हुए ऐसा किया गया है।"
#WATCH | Doda, J&K | The water level of the Chenab River increases due to heavy rainfall pic.twitter.com/iV3u7KqWqP
— ANI (@ANI) August 26, 2025
#WATCH | Anantnag, J&K | Water level of the Lidder river rises as continuous rainfall across the union territory wreaks havoc. pic.twitter.com/8tARk49Mov— ANI (@ANI) August 26, 2025
#WATCH | Doda, J&K | Dy SP Headquarters, Ajay Anand says, "Continuous rainfall is being witnessed in J&K for the last 3-4 days, especially since last night, very heavy rainfall is being seen... The flow of water at Pul Doda is very strong, and the level is continuously rising.… https://t.co/cYDw05xdCWpic.twitter.com/ZekS6ThYPq
— ANI (@ANI) August 26, 2025
#WATCH | J&K | The water level of the Chenab river touches Pul Doda, as it flows in spate in Doda following continuous heavy rainfall. https://t.co/RQD2zMDcOTpic.twitter.com/soGFwGhxvH— ANI (@ANI) August 26, 2025

