तूफान की चेतावनी के कारण मुंबई में दो दिन के लिए टीकाकरण स्थगित

By भाषा | Published: May 14, 2021 11:23 PM2021-05-14T23:23:32+5:302021-05-14T23:23:32+5:30

Vaccination suspended for two days in Mumbai due to storm warning | तूफान की चेतावनी के कारण मुंबई में दो दिन के लिए टीकाकरण स्थगित

तूफान की चेतावनी के कारण मुंबई में दो दिन के लिए टीकाकरण स्थगित

मुंबई 14 मई महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ की चेतावनी के मद्देनजर बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अधिकारियों ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान को अगले दो दिन के लिए स्थगित करने का फैसला किया है।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी, जिसके मुताबिक मुंबई में 15 और 16 मई को टीकाकरण अभियान स्थगित रहेगा।

मुंबई के अतिरिक्त महानगर पालिका आयुक्त सुरेश ककाणी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ के मद्देनजर एहतियात के तौर पर टीकाकरण अभियान को रोकने का फैसला लिया गया है। मुंबई में कुल 260 टीकाकरण केन्द्र हैं।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ मुंबई के नजदीक से होकर गुजर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Vaccination suspended for two days in Mumbai due to storm warning

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे