लाइव न्यूज़ :

Uttarkashi Tunnel Rescue Update: सिलक्यारा सुरंग में मजदूरों को निकालने के प्रयास को झटका, ड्रिलिंग का काम फिर रुका

By रुस्तम राणा | Updated: November 23, 2023 21:34 IST

अधिकारियों ने कहा कि बचाव कर्मी ड्रिलिंग फिर से शुरू करने से पहले उस मंच को “स्थिर” करेंगे जिस पर 25 टन की ऑगर मशीन लगी हुई है। सुरंग में 11 दिनों से फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए ढहे हुए हिस्से के मलबे में स्टील पाइप के टुकड़े डाले जा रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देसुरंग में फंसे हुए श्रमिकों को निकालने के लिए जारी ड्रिलिंग का काम बृहस्पतिवार को फिर से रोकना पड़ादरअसल, ड्रिलिंग के लिये जिस मंच पर उपकरण लगे हैं उसमें कुछ दरारें आ गईं ड्रिलिंग का काम रुकने से अंदर फंसे 41 श्रमिकों को बचाने के प्रयास को एक और झटका लगा

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे हुए श्रमिकों को निकालने के लिए जारी ड्रिलिंग का काम बृहस्पतिवार को फिर से रोकना पड़ा। ड्रिलिंग के लिये जिस मंच पर उपकरण लगे हैं उसमें कुछ दरारें आ गईं जिसके बाद यह कदम उठाना पड़ा। ड्रिलिंग का काम रुकने से अंदर फंसे 41 श्रमिकों को बचाने के प्रयास को एक और झटका लगा।

अधिकारियों ने कहा कि बचाव कर्मी ड्रिलिंग फिर से शुरू करने से पहले उस मंच को “स्थिर” करेंगे जिस पर 25 टन की ऑगर मशीन लगी हुई है। सुरंग में 11 दिनों से फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए ढहे हुए हिस्से के मलबे में स्टील पाइप के टुकड़े डाले जा रहे हैं। 

अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स ने गुरुवार को कहा कि उत्तरकाशी सुरंग में मलबे के माध्यम से ड्रिलिंग करने वाली ऑगर मशीन को फिर से 'कुछ कठिनाइयों' का सामना करना पड़ रहा है। बचाव पाइप अब तक लगभग 47 मीटर तक चला गया है और श्रमिकों तक पहुंचने के लिए 10 मीटर और दूरी तय करने की जरूरत है।

आपको बता दें कि मजदूर 12 नवंबर से फंसे हुए हैं जब सिल्कयारा से बरकोट तक निर्माणाधीन सुरंग सिल्कयारा की ओर 60 मीटर की दूरी में मलबा गिरने के कारण अवरुद्ध हो गई थी। बचावकर्मी कथित तौर पर फंसे हुए समूह से केवल 12 मीटर की दूरी पर हैं। एम्बुलेंस तैयार हैं और स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में एक विशेष वार्ड तैयार रखा गया है।

एजेंसी इनपुट के साथ 

टॅग्स :UttarkashiUttarakhand
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण