लाइव न्यूज़ :

Uttarkashi Tunnel Rescue: 16 दिन से सुरंग में 41 मजदूर, चिनूक हेलीकॉप्टर तैनात, देखें लाइव अपडेट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 28, 2023 16:30 IST

Uttarkashi Tunnel Rescue: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कहा कि सिलक्यारा सुरंग के मलबे में से बचाव पाइप डालने का काम पूरा हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसिल्कयारा सुरंग के अंदर फंसे 41 श्रमिकों को बचाने के लिए ऑपरेशन जारी है।पिछले 16 दिन से फंसे हुए 41 मजदूरों को जल्द ही बाहर निकाल लिया जाएगा।60 मीटर तक ड्रिलिंग का काम मंगलवार दोपहर तक पूरा कर लिया।

Uttarkashi Tunnel Rescue: उत्तरकाशी सुरंग बचाव अभियान अंतिम दौर में है। सुरंग का एक हिस्सा 12 नवंबर को ढह गया था और 41 मजदूर इसके अंदर फंस गए थे। सिलक्यारा सुरंग से श्रमिकों को निकालने के बाद रेस्क्यू करने के लिए चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर चिनूक हेलीकॉप्टर अभी से मौजूद है।

सिल्कयारा सुरंग के अंदर फंसे 41 श्रमिकों को बचाने के लिए ऑपरेशन जारी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया कि सुरंग के अंदर पाइप डालने का काम पूरा हो गया है और जल्द ही सभी मजदूरों को बचा लिया जाएगा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कहा कि सिलक्यारा सुरंग के मलबे में से बचाव पाइप डालने का काम पूरा हो गया है।

सुरंग में पिछले 16 दिन से फंसे हुए 41 मजदूरों को जल्द ही बाहर निकाल लिया जाएगा। बचाव कर्मियों ने सुरंग में मलबे में 60 मीटर तक ड्रिलिंग का काम मंगलवार दोपहर तक पूरा कर लिया। धामी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘बाबा बौखनाग के अपार आशीर्वाद से, देश के करोड़ों नागरिकों की प्रार्थनाओं के फलस्वरूप और अभियान में लगीं बचाव एजेंसियों के अथक प्रयासों के कारण सुरंग में पाइप डालने का काम पूरा हो गया है और हमारे भाइयों को जल्द ही बाहर निकाल लिया जाएगा।’’

सिलक्यारा सुरंग में बचावकर्मियों के जल्द ही मलबे के उस पार पहुंचने की उम्मीद कर रहे मजदूर मंजीत के पिता चौधरी ने मंगलवार को कहा कि लगता है कि उनका लंबा इंतजार आज समाप्त हो जाएगा। बचावकर्मियों के मलबे में ड्रिलिंग का काम पूरा होने और पाइप डाले जाने के समाचारों के आने से सुरंग के बाहर खड़े श्रमिकों के परिजनों की उम्मीदें बढ़ गयी हैं।

अधिकारियों ने यहां बताया कि निर्माणाधीन सुरंग के अवरुद्ध हिस्से में की जा रही क्षैतिज ड्रिलिंग 55.3 मीटर तक पूरी हो गयी है। उन्होंने कहा कि आठ सौ मिलीमीटर व्यास के पाइपों के जरिए पिछले 16 दिन से फंसे श्रमिकों को बाहर लाया जाएगा।

सुरंग में 40 अन्य मजदूरों के साथ फंसे हुए अपने 22 वर्षीय पुत्र मंजीत के बाहर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे उत्तर प्रदेश के लखीमपुर के खेतिहर मजदूर चौधरी ने कहा, ‘‘अधिकारियों ने हमें बताया है कि अब श्रमिकों के जल्द बाहर आने की संभावना है। हमें कपड़े और अपना सामान तैयार रखने को कहा गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें बताया गया है कि श्रमिकों को बाहर निकालने के बाद हमें भी उनके पास भेजने की व्यवस्था की जाएगी।’’ संवाददाताओं से बात करते समय आज चौधरी के चेहरे पर मुस्कान थी। चौधरी अपने एक पुत्र को पहले ही मुंबई में एक दुर्घटना में खो चुके हैं जिसके बाद मंजीत के सुरंग में फंसने से वह बहुत मायूस थे।

सुरंग में फंसे एक अन्य श्रमिक गब्बर सिंह नेगी के बड़े भाई जयमल सिंह ने कहा कि इस समय वह अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि आज प्रकृति भी खुश नजर आ रही है और ठंडी हवाओं से पेड़ और पत्ते झूम रहे हैं। उन्होंने भी बताया कि उन्हें सामान तैयार रखने तथा अगले आदेश का इंतजार करने को कहा गया है।

नेगी ने कहा, ‘‘हम सुरंग के बाहर खड़े होकर उनका इंतजार कर रहे हैं और वे (फंसे हुए श्रमिक) भी संघर्ष कर रहे हैं। हम उम्मीद कर रहे हैं कि यह सब जल्द खत्म हो।’’ चारधाम यात्रा मार्ग पर बन रही सुरंग का एक हिस्सा 12 नवंबर को ढह गया था जिससे 41 श्रमिक उसमें फंस गए थे। उन्हें बाहर निकाले जाने के लिए पिछले 16 दिन से युद्धस्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। 

टॅग्स :उत्तराखण्डपुष्कर सिंह धामीउत्तर प्रदेशBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर