लाइव न्यूज़ :

Uttarakhand Election Result 2022: 14 हजार वोटों से हारे पूर्व सीएम हरीश रावत, भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने दी मात

By अनिल शर्मा | Updated: March 10, 2022 13:23 IST

उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है और सामने आ रहे रुझानों में भाजपा 44 सीटों पर आगे चल रही है जबकि मुख्य विपक्षी कांग्रेस 22 स्थानों पर बढ़त बनाए हुए है।

Open in App
ठळक मुद्दे सामने आ रहे रुझानों में भाजपा 44 सीटों पर आगे चल रही है जबकि मुख्य विपक्षी कांग्रेस 22 स्थानों पर बढ़त बनाए हुए हैलाल कुआं विधानसभा सीट से राज्य के पूर्व सीएम व दिग्गज कांग्रेस नेता हरीश रावत चुनाव हार गए हैंभाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने हरीश रावत को 14 हजार वोटों से मात दी है

देहरादूनः उत्तराखंड के लाल कुआं विधानसभा सीट से राज्य के पूर्व सीएम व दिग्गज कांग्रेस नेता हरीश रावत चुनाव हार गए हैं। भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने हरीश रावत को 14 हजार वोटों से मात दी है। हरीश रावत ने पहले ही कहा था कि यह उनका आखिरी चुनाव होगा। मुख्यमंत्री रहते हुए हरीश रावत ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव में दो सीटों से विधानसभा चुनाव लड़ा और दोनों ही सीटों पर हार का मुंह देखना पड़ा था।  इस बार उन्होंने नैनीताल जिले में हल्द्वानी के पास लालकुआं विधानसभा से चुनावी मैदान में थे।

उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है और सामने आ रहे रुझानों में भाजपा 44 सीटों पर आगे चल रही है जबकि मुख्य विपक्षी कांग्रेस 22 स्थानों पर बढ़त बनाए हुए है। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, बहुजन समाज पार्टी और निर्दलीय दो-दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कांग्रेस के भुवन चंद्र कापडी से 954 मतों से पीछे चल रहे हैं।

चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए यशपाल आर्य बाजपुर से भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार से 2755 मतों से पीछे चल रहे हैं। निवर्तमान राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और चकराता से अब तक अजेय रहे कांग्रेस के प्रीतम सिंह अपने निकटतम प्रत्याशी भाजपा के रामशरण नौटियाल से 1805 मतों से आगे हैं । देहरादून कैंट विधानसभा सीट पर आठ बार के विधायक रहे दिवंगत हरबंस कपूर की पत्नी सविता कपूर अपने निकटतम प्रतिद्धंदी कांग्रेस के सूर्यकांत धस्माना से 4198 मतों से आगे चल रही हैं ।

पुष्कर धामी मंत्रिमंडल में शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय गदरपुर से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रेमानंद महाजन से 6172 मतों से आगे चल रहे हैं । हालांकि, हरिद्वार शहर से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी से 209 मतों से पीछे चल रहे हैं जबकि धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत कांग्रेस के महेश चंद्र से 452 वोटों से पीछे हैं। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल जहां कांग्रेस प्रत्याशी ओम गोपाल से 1476 मतों से पीछे चल रहे हैं वहीं आपदा प्रबंधन मंत्री धनसिंह रावत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल से 1011 मतों से पीछे हैं। उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान हुआ था जिसमें 65 फीसदी से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022BJPहरीश रावत
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण