लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: उत्तरकाशी में मलबा गिरने से स्कूल में फंसे कई छात्र, अब तक 150 से ज्यादा छात्रों को बचाया गया

By अंजली चौहान | Updated: July 22, 2023 15:50 IST

अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के जवानों ने उत्तरकाशी जिले के कस्तूरबा इंटर कॉलेज में भारी मलबा आने के कारण फंसे सभी छात्रों को बचा लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तरकाशी में स्कूल में गिरा मलबेमलबे में फंसे 150 बच्चो को निकाला गया राज्य में भारी बारिश से स्थिति गंभीर

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में शनिवार को एक स्कूल में मलबा गिरने के कारण कई छात्र फंस गए। घटना की सूचना मिलने के फौरन बाद प्रशासन हरकत में आया और स्कूल में फंसे बच्चों को बचाने की मशक्कत में जुट गया।

जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के जवानों ने उत्तरकाशी जिले के कस्तूरबा इंटर कॉलेज में भारी मलबा आने के कारण फंसे सभी छात्रों को बचा लिया है। 

गौरतलब है कि गुरुवार आधी रात को उत्तरकाशी आपदा प्रबंधन की ओर से एसडीआरएफ को गंगनानी के पास मलबा गिरने से कस्तूरबा इंटर कॉलेज में छात्रों के फंसे होने की सूचना दी गई।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सूचना पर कार्रवाई करते हुए, एसडीआरएफ के कमांडेंट मणिकांत मिश्रा के निर्देश के अनुसार, एसडीआरएफ बचाव दल तुरंत बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंच गया।

मलबे में करीब 150 छात्र फंस गए थे और सभी को रात में ही एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

इससे पहले भूस्लखन और भारी बारिश के खतरे को देखते हुए इलाके के व्यावसायिक होटलों, दुकानों और आसपास के घरों के लोगों को संभावित खतरे के कारण तुरंत जगह छोड़ने का आग्रह करते हुए सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

इस बीच, गंगनानी के पास मलबा गिरने के कारण आज यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर अवरुद्ध होने के बाद उत्तरकाशी में पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों सहित बड़ी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं। क्षेत्र के दृश्यों में वाहन मलबे में फंसे हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे यात्री घंटों फंसे हुए हैं।

उत्तरकाशी प्रशासन के मुताबिक, छटांगा समेत कई जगहों पर हाईवे अवरुद्ध हो गया है, स्थिति का जायजा लेने के लिए एक तहसीलदार को भेजा गया है। उत्तरकाशी जिले के आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि बड़कोट क्षेत्र में गंगनानी के पास भारी बारिश के कारण यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर काफी मलबा और पत्थर आ गए हैं।  

प्रशासन ने राहत कार्य के लिए राज्य में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और अग्निशमन विभाग की एक-एक टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया। 

इस बीच, क्षेत्र में लगातार बारिश जारी रहने के कारण चमोली जिले के पास बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भी मलबा गिरने के कारण तीन स्थानों पर अवरुद्ध हो गया।

अधिकारियों के अनुसार, इस घटना के कारण बड़ी संख्या में यात्री राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर घंटों तक फंसे रहे। चमोली पुलिस ने शनिवार सुबह एक ट्वीट में कहा, "बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदप्रयाग, बेलाकुची और पागलनाला में मलबा आने के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध है।"

उत्तराखंड में, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटों में देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी और नैनीताल में अलग-अलग स्थानों पर आंधी और बिजली के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरिद्वार जिले के दमकोठी में जलभराव के संबंध में राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

टॅग्स :उत्तराखण्डUttarkashiमानसूनभूस्खलन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

भारतचारधाम यात्राः 38 तीर्थयात्रियों की मृत्यु?, चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुल 12.60 लाख से अधिक दर्शन

पूजा पाठदो कैलाश, दो अलग अनुभव; क्या आप जानते हैं आदि कैलाश और मानसरोवर के बीच का भूगोल? शिव यात्रा चुनने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना