लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में नदी के पानी में बह गए कांग्रेस विधायक हरीश धामी, लोगों ने बचाई जान, देखे वीडियो

By प्रिया कुमारी | Updated: July 31, 2020 10:11 IST

उत्तराखंड के कई इलाकों में भूस्खलंन की घटनाए सामने आई है, कई इलाकों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हो गए है, पिथौरागढ़ जिले में एक ऐसी ही घटना में कांग्रेस विधायक फंस गए और नदी के पानी में बहने लगे।

Open in App
ठळक मुद्देपिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश में नदी के पानी बह गए कांग्रेस विधायक हरीश धामी। मौजूद लोगों ने बचाई जान, इस घटना में विधायक जख्मी भी हो गए।

उत्तराखंड के कई इलाकों इन दिनों भारी बारिश हो रही है, राज्य में कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं भी देखने को मिल रही है। देहरादून चमोली, हरिद्वार और पौड़ी जिलों में 31 जुलाई और 1 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश होने के कारण नदी, नाली में पानी भर गया, पिथौरागढ़ जिले में ऐसी ही एक घटना में कांग्रेस विधायक हरीश धामी फंस गए।

इस घटना का वीडियो सामने आया है, विधायक हरीश धामी जिले में हुए बारिश से प्रभावित गांवों का दौरा करने गए थे, वापसी के समय एक छोटी सी नदी में अचानक से पानी का स्तर बढ़ने लगा और वह इसकी चपेट में आ गए। विधायक पानी में बहने लगे, उनके साथ मौजूद लोगों ने उन्हें बहते पानी से खींच कर बाहर निकाला, हालांकि इस घटना में वह थोड़े जख्मी भी हो गए। 

राज्य में भूस्खलन की भी कई घटनाएं हो चुकी हैं, यहां भारी बारिश और भूस्‍खलन की घटनाओं को देखते हुए सेना की एक टीम भी तैनात की गई है, ताकि स्‍थानीय प्रशासन से मिलकर लोगों को मदद की जाए। पिछले कुछ दिनों पहले इलाके में अचानक से आए बाढ़ और बादल फटने की घटना सामने आई थी जिसके बाद  सेना की टीम ने गांव में फंसे लोगों को बाहर निकाला था। 

भारत के कई राज्य बाढ़ के कारण प्रभावित हुए हैं। भारी बारिश के कारण कई लोगों की जान चली गई है। असम, बिहार और चेन्नई जैसे राज्यों में भारी बारिश ने तबाही मचाई है। रोजाना बाढ़ की घटनाए सामने आती है। 

टॅग्स :वायरल वीडियोकांग्रेसउत्तराखण्डबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है