लाइव न्यूज़ :

हरिद्वार: गंगा नदी के तेज बहाव में बह गए 7 कावड़ियां, बचाने के लिए कूदे सेना के जवान और पुलिस अधिकारी, देखें Video

By आजाद खान | Updated: July 22, 2022 09:29 IST

जोनल मजिस्ट्रेट नरेश चौधरी की माने तो अब तक आर्मी की तैराक दल ने 18 कावड़ियों को बचाया है। ये ऐसे कावड़ियां होते है जो किसी न किसी कारण पानी के तेज बहाव में आ जाते है और वह बहने लगते है।

Open in App
ठळक मुद्देहरिद्वार के गंगा नदी में नहा रहे सात कावड़ियों के बहने की खबर सामने आई है।इस घटना का वीडियो भी जारी हुआ है जिसमें कावड़ियां बहते हुए दिखाई दे रहे है। कावड़ियों को बहते देख सेना के जवान और पुलिस अधिकारियों ने नदी में झलांग लगाई है।

देहरादून: हरिद्वार के गंगा नदी में तेज बहाव के कारण सात कावड़ियों के बहने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा शुक्रवार की सुबह में हुआ है जिसमें नहाते हुए सात कावड़ियां बह गए है। ऐसे में सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान के साथ उनकी जान बचाई गई है। 

इस घटना का एक वीडियो भी जारी हुआ है जिसमें बहते हुए कावड़ियों को देखा जा सकता है। आपको बता दें कि बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है, इस कारण नदी में तेज बहाव देखने को मिल रहा है। 

क्या दिखाई दिया वीडियो में

हरिद्वार में सात कावड़ियों के बहने का एक वीडियो सामने आया है जिसमें यह देखा जा रहा है कि पानी के तेज बहाव के कारण कुछ लोग बहते जा रहे है। ऐसे में उनकी मदद के लिए सेना के जवान और पुलिस के अधिकारी भी आते है और पानी में झलांग लगा देते है। फिर पानी में बह रहे उन सभी सात कावड़ियों को एक-एक करके नदी के किनारे ले जाया जाता है। 

वीडियो में यह भी देखा गया कि बहने से बचने के बाद कावड़ियों की कैसी हालत हो गई थी। वे काफी डरे और सहमे हुए दिखाई दे रहे है। 

अधिकारियों ने क्या कहा

मामले में बोलते हुए जोनल मजिस्ट्रेट नरेश चौधरी ने बताया, "आर्मी की तैराक दल ने अब तक 18 कावड़ियों को बचाया है। हम घाटों पर लोगों से तेज प्रवाह में न जाने की अपील भी करते हैं। कल भी एक महिला तेज प्रवाह में बह गई थी जिनको बचाया गया। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं।"

कांवड़ यात्रा के कारण गाजियाबाद के स्कूल 26 जुलाई तक रहेंगे बंद

वहीं कांवड़ यात्रा को देखते हुए उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिला प्रशासन ने गुरुवार को 22-26 जुलाई तक जिले के सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए हैं। अधिकारी ने बताया कि यह फैसला जिलाधिकारी आरके सिंह ने यातायात परिवर्तन के आलोक में लिया है। 

बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि यदि कोई स्कूल आदेशों का पालन नहीं करेगा तो प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :उत्तराखण्डHaridwarवायरल वीडियोभारतीय सेनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम