लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड टीकाकरण कवायद के लिए पूरी तरह तैयार: उप्रेती

By भाषा | Updated: January 12, 2021 01:41 IST

Open in App

देहरादून, 11 जनवरी सोलह जनवरी से शुरू होने वाले कोविड-19 के टीकाकरण के लिए उत्तराखंड पूरी तरह से तैयार है और इसके लिए 4943 सरकारी और निजी स्वास्थ्य केंद्रों को चिन्हित किया गया है ।

स्वास्थ्य महानिदेशक अमिता उप्रेती ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि राज्य में शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान के पहले चरण में 87,588 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा ।

भारत सरकार द्वारा जारी संचालन दिशानिर्देशों के अनुसार, टीकाकरण प्रक्रिया की निगरानी करने के लिए 402 प्रेक्षकों की नियुक्ति की जाएगी ।

उन्होंने बताया कि उचित तापमान पर टीके के भंडारण के लिए 317 कोल्ड चेन प्वाइंटस बनाए गए हैं जबकि उसकी गुणवत्ता बनाए रखने के लिए 483 आइसलाइन रेफ्रिजरेटर, 547 डीप फ्रीजर, तीन वाक—इन कूलर्स और दो वाक—इन फ्रीजर की व्यवस्था की गई है ।

उप्रेती ने बताया कि टीकाकरण अभियान तीन चरणों में चलेगा । पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन कर्मचारियों को टीका दिया जाएगा, दूसरे चरण में 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और बीमारियों से ग्रस्त लोगों को तथा तीसरे चरण में बाकी लोगों को टीका दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट