Uttarakhand Election 2022: सपा ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 30 उम्मीदवारों की सूची जारी की, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 16, 2022 05:32 PM2022-01-16T17:32:44+5:302022-01-16T17:34:00+5:30

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड राज्य विधानसभा में 70 सीट हैं। मुख्य मुकाबला कांग्रेस, भाजपा, आप और सपा के बीच है।

Uttarakhand Election 2022 SP releases list 30 candidates Uttarakhand assembly elections see  | Uttarakhand Election 2022: सपा ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 30 उम्मीदवारों की सूची जारी की, देखें लिस्ट

उत्तराखंड के 2022 विधानसभा चुनाव के लिए सपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की गई है।

Highlightsराजेंद्र चौधरी ने रविवार को लखनऊ में यह सूची जारी की।कर्णप्रयाग से गजेंद्र सिंह को टिकट दिया गया है।देहरादून से डॉक्टर राकेश पाठक को उम्मीदवार बनाया गया है। 

Uttarakhand Election 2022: समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तराखंड राज्य विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 30 उम्मीदवारों की सूची जारी की। समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय सचिव और उत्तराखंड मामलों के प्रभारी राजेंद्र चौधरी ने रविवार को लखनऊ में यह सूची जारी की।

चौधरी ने एक बयान में कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से उत्तराखंड के 2022 विधानसभा चुनाव के लिए सपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की गई है। सूची के अनुसार पुरोला - चयन सिंह, गंगोत्री - पंडित विजय बहुगुणा, बद्रीनाथ -वीरेंद्र कैरुनी, थराली - किशोर कुमार, कर्णप्रयाग- गजेंद्र सिंह को टिकट दिया गया है।

इसके अलावा यमकेश्‍वर - विपिन बड़ौनी, पौड़ी - राजेंद्र प्रसाद सिचिल, श्रीनगर - सुभाष नेगी, चौपटाखाल-जयप्रकाश टम्‍टा, लैंसडाउन - संदीप रावत, धारचूला-मनोज प्रसाद, डीडीहाट-सुरेंद्र सिंह गुरुंग, पिथौरागढ़- रमेश सिंह बिष्ट, गंगोलीहाट- गोपाल दास खुमति, कपकोट - हरिराम शास्त्री, बागेश्वर-लक्ष्‍मी देवी, द्वाराहाट-गणेश कांडपाल, सल्ट - मुकेंद्र बंगारी, रानीखेत- सुनीता रिखाड़ी, सोमेश्वर-बलवंत आर्य, अल्‍मोड़ा- अर्जुन सिंह भाकुनी, जागेश्‍वर-रमेश सनवाल, लोहाघाट-मोहम्मद हारुन, हल्द्वानी-सुऐब अहमद, कालाढूंगी-राजेंद्र कुमार वालिया, काशीपुर- सरदार बलजिंदर सिंह, बाजपुर- मनीषा, रुड़की - राजा त्यागी, धरमपुर- मोहम्‍मद नासिर और देहरादून से डॉक्टर राकेश पाठक को उम्मीदवार बनाया गया है। 

Web Title: Uttarakhand Election 2022 SP releases list 30 candidates Uttarakhand assembly elections see 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे