लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दिया इस्तीफा, चार महीने पहले ही बने थे सीएम, संवैधानिक संकट को बताया कारण

By अभिषेक पारीक | Updated: July 3, 2021 07:40 IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रावत ने शुक्रवार देर रात को अपने पद से इस्तीफा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इस्तीफा दे दिया है। रावत ने इस्तीफे के पीछे संवैधानिक संकट को कारण बताया है। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने मौका देने के लिए पीएम मोदी का आभार जताया। 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रावत ने शुक्रवार देर रात को अपने पद से इस्तीफा दिया। उन्होंने राज्यपाल बेबी रानी मौर्या को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। साथ ही मौका देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार जताया है। रावत ने कहा कि संवैधानिक संकट खड़ा होने के कारण उन्होंने इस्तीफा दिया है। 

तीरथ सिंह रावत मार्च में मुख्यमंत्री बने थे। उन्हें 10 सितंबर से पूर्व ही उप चुनाव में जीत के जरिये विधानसभा में पहुंचना था। हालांकि कोविड-19 महामारी के चलते उप चुनाव में देरी हो रही थी। चार महीने बाद रावत के इस्तीफे से एक बार फिर उत्तराखंड में सियासी संकट गहरा गया है और शनिवार को भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। 

भाजपा ने विधायक दल की बैठक बुलाई

शनिवार दोपहर तीन बजे देहरादून में भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। भाजपा कार्यालय में होने वाली बैठक के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पर्यवेक्षक बनाया गया है। बैठक में सभी विधायकों को उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। बैठक का नेतृत्व उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष मदन कौशिक करेंगे। बता दें कि रावत ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद इस्तीफे की पेशकश की थी। जिसके बाद से ही उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज हो गई थी। 

अब कौन होगा नया मुख्यमंत्री

रावत के इस्तीफे के बाद राज्य के नए मुख्यमंत्री को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं। सियासी गलियारों में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में चार नेताओं के नामों की खासी चर्चा है। इनमें सतपाल महाराज का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। वहीं दूसरी प्रबल दावेदार रेखा खंडूरी को माना जा रहा है। साथ ही पुष्कर सिंह धामी और धन सिंह रावत के नामों की भी चर्चा हो रही है। 

उपलब्धियों की दी थी जानकारी

इस्तीफे से पूर्व तीरथ सिंह रावत ने एक प्रेस कांफ्रेंस भी की थी और अपनी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी थी। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने प्रदेश में बीस हजार नई नियुक्तियों की भी घोषणा की थी। साथ ही कोरोना से अर्थव्यवस्था के बुरी तरह से प्रभावित होने की भी बात कही थी। 

टॅग्स :उत्तराखण्डतीरथ सिंह रावतजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

भारतAssam Assembly Elections 2026: 18 विधायक बेटिकट?, भाजपा सूची से गायब नंदिता गोरलोसा, सिद्धार्थ भट्टाचार्य और नुमल मोमिन, सूची देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी