लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी : किसानों के साथ बर्बरता का एक और वीडियो आया सामने, शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान लोगों को रौंदा गया, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 7, 2021 08:58 IST

लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ हुई बर्बरता का एक और वीडियो वायरल हो रहा है , जिसमें किसानों पर पीछे से एक जीप ने हमला किया और लोगों को कुचल डाला , इसके बाद दो एसयूवी भी पीछे से निकलती है ।

Open in App
ठळक मुद्देकिसानों के साथ बर्बरता का एक और वीडियो आया सामने शांतिपूर्ण किसानों पर पीछे से चलाई गई जीप किसानों ने जीप में सवार लोगों की पिटाई की

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में चार किसानों समेत 8 लोगों की मौत को तीन दिन बीत चुके हैं । घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर कई दावों के साथ सामने आए हैं । ऐसा ही एक वीडियो प्रदर्शन कर रहे किसानों के एक समूह के ऊपर एक जीप को दौड़ते हुए दिखाया जा रहा है । इस क्लिप को कई विपक्षी नेताओं ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था ।

अब उसी वीडियो का एक और क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जो रविवार दोपहर यूपी के लखीमपुर खीरी में क्या हुआ, इसके बारे में अधिक खुलासा कर सकता है। 

इस नए वीडियो में किसानों को काले झंडे पकड़े हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है । तभी एक तेज रफ्तार जीप उन्हें कुचल देती है । जीप के बाद एक काली एसयूवी और फिर एक सफ़ेद एसयूवी भी पार होती है । आपको बताते दें कि दोनों एसयूवी घटनास्थल से भागने में सफल रहती है जबकि जीप का चालक नियंत्रण खोने की वजह से वाहन को रोक देता है । 

उनके साथी प्रदर्शनकारियों को कार से कुचलने के तुरंत बाद, कई स्थानीय लोगों को लाठी-डंडों के साथ जीप की ओर भागते देखा जा सकता है । जीप के चालक की पहचान हरिओम के रूप में हुई है, जो इस हिंसा में मारे गए चार लोगों में शामिल है ।

घटनास्थल की तस्वीरों और वीडियो ने बाद में पुष्टि की कि जीप में आग लगा दी गई और उसमें सवार लोगों की पिटाई भी की गई ।किसान संगठनों ने आरोप लगाया है कि घटना के समय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री (MoS) अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा तीन वाहनों में से एक के अंदर थे । यूपी पुलिस ने आशीष मिश्रा के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है । हालांकि, आशीष मिश्रा ने आरोपों का खंडन करते हुए दावा किया कि वह पूरे दिन एक सुनियोजित कार्यक्रम में थे।

सुप्रीम कोर्ट ने लखीमपुर खीरी में आठ लोगों की जान लेने वाली हिंसा का स्वत: संज्ञान लिया है। मामले को चीफ जस्टिस एनवी रमना की अगुवाई वाली तीन-न्यायाधीशों की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया गया है और गुरुवार को इस पर सुनवाई होगी ।  

टॅग्स :लखीमपुर खीरी हिंसाकिसान आंदोलनवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है