लाइव न्यूज़ :

उन्‍नावः जलाकर मारी गयी दुष्‍कर्म पीड़िता का भतीजा गायब, यूपी पुलिस के हाथ चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं

By भाषा | Updated: October 5, 2020 13:40 IST

गौरतलब है कि गायब हुआ बच्‍चा पिछले साल दिसम्‍बर में जलाकर मारी गयी दुष्‍कर्म पीड़िता का भतीजा है। मामले में पीड़ित परिवार ने गांव के ही तीन महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधीक्षक आंनद कुलकर्णी के मुताबिक बच्‍चे की सकुशल वापसी को लेकर 14 टीमें लगा रखी है। गायब हुए बच्‍चे के मामले में पुलिस के हाथ चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस महानिरीक्षक लक्ष्‍मी सिंह ने शनिवार को गांव का दौरा करके पीड़ित परिजनों से मुलाकात की थी।

उन्नावः जनपद के बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव से खेलते वक्‍त घर के पास से शुक्रवार शाम गायब हुए बच्‍चे के मामले में पुलिस के हाथ चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है।

पुलिस अधीक्षक आंनद कुलकर्णी के मुताबिक बच्‍चे की सकुशल वापसी को लेकर 14 टीमें लगा रखी है। गौरतलब है कि गायब हुआ बच्‍चा पिछले साल दिसम्‍बर में जलाकर मारी गयी दुष्‍कर्म पीड़िता का भतीजा है। मामले में पीड़ित परिवार ने गांव के ही तीन महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

इस मामले में पुलिस महानिरीक्षक लक्ष्‍मी सिंह ने शनिवार को गांव का दौरा करके पीड़ित परिजनों से मुलाकात की थी। साथ ही परिजनों से सम्‍पूर्ण घटनाक्रम समझ कार्यवाही का भरोसा दिला था। उसी दिन पीड़ित परिवार की सुरक्षा में लगे गनर, महिला सुरक्षाकर्मी के साथ ही एक अन्‍य सुरक्षाकर्मी को निलंबित कर दिया था।

पिछले वर्ष 5 दिसंबर को दुष्‍कर्म पीड़िता को उस समय जिंदा जलाया गया था

पिछले वर्ष 5 दिसंबर को दुष्‍कर्म पीड़िता को उस समय जिंदा जलाया गया था जब वह अपने मुकदमें की पैरवी में रायबरेली जा रही थी। जिसे इलाज के लिए दिल्‍ली भेजा गया था। जहां पर उसकी मौत हो गयी थी। इस मामले में पीड़िता के बयान के आधार पर गांव के ही पांच लोगों पर मामला दर्ज करके जेल भेजा गया था। जो मामला अदालत में चल रहा है।

इस मामले में नया मोड तब आया जब बीते शुक्रवार को पीड़िता के भाई का छह वर्षीय बेटा खेलते समय अचानक गायब हो गया था। इस मामले में गांव के ही पुराने मामले के आरोपितों से जुडे कैप्‍टन बाजपेयी, सरोज त्रिवेदी, अनीता त्रिवेदी, सुंदर लोध व हर्षित के विरूद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सभी नामित को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ की जा रही है। इस मामले मे कुछ अन्‍य से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस की टीमें लगातार बच्‍चे की बरामदगी के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीमें अलग-अलग तरीके से जांच कर रही हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी