लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः टूंडला विधानसभा उपचुनाव, वोट मांगने पहुंचीं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का विरोध, लोगों ने कहा-जीतने के बाद क्षेत्र में नहीं आईं

By भाषा | Updated: October 27, 2020 21:21 IST

भाजपा प्रत्याशी प्रेमपाल धनगर के समर्थन में केंद्रीय ग्राम्य विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति जब जनसभा को संबोधित कर रही थीं, तभी सभा में मौजूद सैकड़ों लोगों ने क्षेत्र में विकास कार्य न होने और चुनाव जीत जाने के बाद दोबारा अपने क्षेत्र में न आने को लेकर विरोध जताते हुए नारेबाजी की।

Open in App
ठळक मुद्देसाध्वी जब मंच से उतरीं तो लोगों ने उन्हें घेर लिया और अपनी शिकायतें सुनाईं।लोगों ने कहा कि क्षेत्र में बहुत समस्याएं हैं। लोग चुनाव जीतकर जाते हैं फिर दोबारा यहां झांकने तक नहीं आते। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने लोगों को समझाने की कोशिश की कि इस बार ऐसा नहीं होगा। बाद में वह लोगों को आश्वासन देकर चली गईं।

फिरोजाबादः टूंडला विधानसभा उपचुनाव में वोट मांगने पहुंचीं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को रैली में क्षेत्रीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।

भाजपा प्रत्याशी प्रेमपाल धनगर के समर्थन में केंद्रीय ग्राम्य विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति जब जनसभा को संबोधित कर रही थीं, तभी सभा में मौजूद सैकड़ों लोगों ने क्षेत्र में विकास कार्य न होने और चुनाव जीत जाने के बाद दोबारा अपने क्षेत्र में न आने को लेकर विरोध जताते हुए नारेबाजी की। साध्वी जब मंच से उतरीं तो लोगों ने उन्हें घेर लिया और अपनी शिकायतें सुनाईं।

लोगों ने कहा कि क्षेत्र में बहुत समस्याएं हैं। लोग चुनाव जीतकर जाते हैं फिर दोबारा यहां झांकने तक नहीं आते। आखिर वे कैसे वोट दे दें। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने लोगों को समझाने की कोशिश की कि इस बार ऐसा नहीं होगा। बाद में वह लोगों को आश्वासन देकर चली गईं।

इसके पूर्व, उन्होंने जनसभा में कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने आजादी के बाद से उठ रही मांग को पूरा करते हुए ओबीसी आयोग का गठन किया। साध्वी ने आरोप लगाया कि सपा-बसपा के शासन में प्रदेश में राजनीति एक परिवार के ही इर्द-गिर्द घूमती थी लेकिन भाजपा के शासन में ऐसा नहीं है। जब तक राम है तब तक निषाद समाज का नाम है और वह भाजपा से सीधे जुड़ा हुआ है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उपचुनावनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार