लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः आजमगढ़ जिले में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, प्रशिक्षु पायलट की हुई मौत

By भाषा | Updated: September 21, 2020 14:21 IST

आजमगढ़ के जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि विमान ने प्रशिक्षण संस्थान से उड़ान भरी थी, विमान में में सिर्फ एक प्रशिक्षु पायलट सवार था। उन्होंने इन खबरों का खंडन किया कि उसमें एक और पायलट सवार था।

Open in App
ठळक मुद्देखराब मौसम के कारण चार सीट वाला एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एक प्रशिक्षु पायलट की मौत हो गयी।

आजमगढ़ः उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सरायमीर थानाक्षेत्र के कुशहां फरिउद्दीनपुर गांव के समीप सोमवार को खराब मौसम के कारण चार सीट वाला एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे एक प्रशिक्षु पायलट की मौत हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस छोटे विमान को प्रशिक्षु पायलट द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा था जो आज पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।आजमगढ़ के जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि विमान ने प्रशिक्षण संस्थान से उड़ान भरी थी, विमान में में सिर्फ एक प्रशिक्षु पायलट सवार था। उन्होंने इन खबरों का खंडन किया कि उसमें एक और पायलट सवार था।सूत्रों ने बताया कि यह विमान केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रशिक्षण संस्थान इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी, अमेठी से संबद्ध था। आजमगढ़ पुलिस के अनुसार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं और राहत बचाव का काम जारी है। 

टॅग्स :हेलीकॉप्टरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप