लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत छह लोगों की मौत, 20 घायल

By भाषा | Updated: February 15, 2020 12:41 IST

बलरामपुर गौरा मार्ग पर रामनगर के पास हुई कार और जीप की टक्कर में पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबलरामपुर गौरा मार्ग पर रामनगर के पास हुई कार और जीप की टक्कर हो गई इस हादसे में घायल 15 लोगों को अस्तपाल में भर्ती कराया गया है।

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला सहित छह लोगों की मौत हो गयी और 20 लोग घायल हो गए जिनमें सात की हालत गम्भीर है। पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी कि शुक्रवार देर शाम नगर कोतवाली इलाके के राजपुर भरिया जंगल के पास एक जीप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई जिसके कारण गोंडा जिले के रवि श्रीवास्तव (32) और दृगेश श्रीवास्तव (29) की मौके पर मौत हो गयी तथा 24 वर्षीय युवक और 23 वर्षीय महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि हादसे में घायल 15 लोगों को अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। घायलों में किशना देवी (55), कृति (आठ), सीमा (15), मंजू देवी (35), सुरेन्द्र (22), राम सागर (38), राजन (26),खेरूनिशा (40) अब्दुल खालिक, सुमन और अरशद शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में नगर कोतवाली क्षेत्र में कार और ट्रक की टक्कर में कार चालक मोहम्मद आजम (34) की मौत हो गयी।

इसके अलावा पचपेड़वा क्षेत्र के जुडिकुइया के पास मोटरसाइकिल की भिड़ंत में 14 वर्षीय फिरोज की मौत हो गयी । उन्होंने बताया कि बलरामपुर गौरा मार्ग पर रामनगर के पास हुई कार और जीप की टक्कर में पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान फेरई (70), सुखदेव (80), चन्द्र प्रकाश (23), गुलाम हसन (50) और अखिलेश (30) के रूप में की गई है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी