लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश में ये उम्मीदवार हैं करोड़पति, जानें अन्य राज्यों का हाल

By अंजली चौहान | Updated: April 17, 2024 16:00 IST

Uttar Pradesh Lok Sabha Elections 2024: दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा।

Open in App

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश में में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। दूसरे चरण में आठ लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है। इस चरण में कुल 91वें प्रत्याक्षी चुनावी मैदान में हैं। 26 अप्रैल को दूसरे चरण के चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में करोड़पति उम्मीदवारों का आंकड़ा सामने आया है। 

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म यानी एडीआर रिपोर्ट द्वारा जारी किए गए डाटा में उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा करोड़पति उम्मीदवारों का खुलासा हुआ है। एडीआर की रिपोर्ट में चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे उम्मीदवार, उनकी संपत्ति, आपराधिक रिकॉर्ड, अमीर उम्मीदवार, गरीब उम्मीदवार और अन्य प्रमुख चुनावी जानकारियां शामिल हैं।

जहां यूपी में सबसे ज्यादा धनवान उम्मीदवार हैं वहीं, पश्चिम बंगाल में सबसे कम 26 फीसदी प्रत्याक्षी हैं। उत्तर प्रदेश में कुल 42 करोड़पति उम्मीदवार हैं जबकि पश्चिम बंगाल में 12 करोड़पति हैं।

उत्तर प्रदेश के बाद जम्मू-कश्मीर में 41 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ 9 करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या दूसरे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर 33 प्रतिशत के साथ केरल, मध्य प्रदेश और त्रिपुरा सहित तीन राज्य हैं। केरल में 63, मध्य प्रदेश में 26 और त्रिपुरा में 3 उम्मीदवार हैं।

गौरतलब है कि इन करोड़पति उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा निर्दलीय उम्मीदवार धनवान हैं। इसके बाद बीजेपी और कांग्रेस का नंबर आता है। दूसरे चरण में 105 निर्दलीय करोड़पति उम्मीदवार हैं, बीजेपी के 64 और कांग्रेस के 62 उम्मीदवार हैं।

बसपा के सभी आठ उम्मीदवार, भाजपा के सात, सपा के चार, जय हिंद नेशनल के दो, समाज विकास क्रांति पार्टी के एक और कांग्रेस के चार में से तीन उम्मीदवार (75%) इस आय वर्ग में आते हैं।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 10.05 करोड़ रुपये है। प्रमुख पार्टियों में बसपा के आठ उम्मीदवारों की औसत संपत्ति करीब 10.75 करोड़ रुपये है, जबकि भाजपा के सात उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 91.23 करोड़ रुपये है। सपा के चार उम्मीदवारों की औसत संपत्ति करीब 17.34 करोड़ रुपये और कांग्रेस के चार उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 3.56 करोड़ रुपये है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में होंगे जो 19 अप्रैल से शुरू होंगे, दूसरा चरण 26 अप्रैल को, तीसरा 7 मई को, चौथा 13 मई को, पांचवां 20 मई को, छठा 25 मई को और सातवां चरण 1 जून को होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव २०२४BJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’