लाइव न्यूज़ :

गुजरात, तमिलनाडु को पीछे छोड़ यूपी बना GSDP में नम्बर दो, महाराष्ट्र पहले स्थान पर बरकरार

By विनीत कुमार | Updated: February 28, 2021 14:07 IST

सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) के मामले में उत्तर प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। महाराष्ट्र इस मामले में पहले स्थान पर बरकरार है।

Open in App
ठळक मुद्दे सकल राज्य घरेलू उत्पाद के मामले में यूपी ने गुजरात और तमिलनाडु को पीछे छोड़ा कोरोना और लॉकडाउन से प्रभावित वित्तीय साल में यूपी GSDP के मामले में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा महाराष्ट्र इस मामले में अब भी पहले स्थान पर, यूपी ने तीन पायदान की छलांग लगाई

कोरोना संक्रमण के कारण लगे लॉकडाउन और अर्थव्ययवस्था में आए मंदी के बावजूद उत्तर प्रदेश सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) के मामले में भारत का दूसरा बड़ा राज्य बन गया है। खास बात ये है कि यूपी ने इस मामले में गुजरात और तमिलनाडु जैसे औद्योगिक राज्यों को भी पीछे छोड़ दिया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय विभाग के डाटा से खुलासा होता है कि यूपी की GSDP वित्तीय साल 2020-21 में 19.48 लाख करोड़ रुपये को पार कर गई है। साथ ही यूपी 2019-20 के पांचवें स्थान से ऊपर उठकर दूसरे पायदान पर जा पहुंचा है।

महाराष्ट्र GSDP मामले में पहले स्थान पर बरकरार

महाराष्ट्र इस मामले में अभी भी 30.7 लाख करोड़ के साथ पहले स्थान पर है। वहीं, यूपी ने तमिलनाडु, गुजरात और कर्नाटक को पीछे छोड़ते हुए तीन स्थान की छलांग लगाई है। उत्तर प्रदेश की GSDP तमिलनाडु के 19.2 लाख करोड़, कर्नाटक के 18.03 लाख करोड़ और गुजरात के 17.4 लाख करोड़ से भी ऊपर हो गई है।

पिछले वित्तीय वर्ष में तमिलनाडु दूसरे स्थान पर था। वहीं, गुजरात तीसरे और कर्नाटक चौथे स्थान पर था। 

बहरहाल, ताजा रिपोर्ट पर यूपी के एमएसएमई और एक्सपोर्ट प्रोमोशन मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हमारा राज्य औद्योगिक और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने एक ऐसा इकोसिस्टम तैयार किया है जो उद्योगों के लिहाज से अच्छा है और यही कारण है कि यूपी दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।'

यूपी में GSDP में ये वृद्धि उस समय दर्ज की गई है जब वित्तीय वर्ष 2020-21 के पहले दो तिमाही में अर्थव्यवस्था पर कोरोना के कारण खासा बुरा प्रभाव पड़ा। साथ ही लॉकडाउन के कारण स्थिति और बिगड़ गई थी।

ऐसे समय में कृषि ने लोगों को जीविका देने में बड़ी भूमिका निभाई। हालांकि, विशेषज्ञ मानते हैं GSDP के आंकड़े बता रहे हैं कि कृषि के अलावा अन्य क्षेत्र में भी लचीलापन आया है।

किसान सम्मान निधि के वितरण में भी यूपी सर्वश्रेष्ठ

हाल में यूपी की चर्चा उस समय भी हुई थी जब किसान सम्मान निधि के वितरण में राज्य को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य घोषित किया गया था। साथ ही 'इज ऑफ डुइंग बिजनेस' के मामले में भी यूपी दूसरे स्थान पर पहुंच गया था।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा में इस संबंध में घोषणा भी की थी और बताया था कि राज्य सरकार को केंद्र सरकार से एक सर्टिफिकेट भी मिला है। ये सर्टिफिकेट राज्य में 2.37 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के तहत फायदा पहुंचाने के लिए दिया गया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट