उत्तर प्रदेश : होटल में मृत मिला व्यक्ति
By भाषा | Published: November 24, 2021 02:24 PM2021-11-24T14:24:39+5:302021-11-24T14:24:39+5:30
मुजफ्फरनगर (उप्र), 24 नवंबर उत्तर प्रदेश के एटा जिले के होटल में एक व्यक्ति रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 25 वर्षीय अभय अरोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि अरोड़ा कुछ दिन पहले कारोबार से जुड़े किसी काम के सिलसिले में एटा गये थे और वहां एक होटल में ठहरे थे।
हालांकि, जब अरोड़ा होटल के अपने कमरे से बाहर नहीं निकले, तो उनके ड्राइवर ने होटल के कर्मचारियों और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने बताया कि अरोड़ा होटल में अपने कमरे के बाथरूम में मृत पाए गए। मामले की जांच जारी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।