लाइव न्यूज़ :

यूपी: मैनपुरी में शख्स की बेरहमी से पिटाई, अस्पताल में हुई मौत, समाजवादी पार्टी का बजरंग दल पर आरोप

By विनीत कुमार | Updated: September 8, 2020 11:22 IST

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक शख्स की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। इस शख्स की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई है। युवक दलित समाज का था। अब घटना को लेकर विपक्ष ने सवाल खड़े किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमैनपुरी में दलित शख्स की बेरहमी से पिटाई, अस्पताल में हुई मौत, पूरी घटना कैमरे में कैदपुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, समाजवादी पार्टी का घटना के लिए बजरंग दल पर आरोप

उत्तर प्रदेश में एक अफवाह पर पांच लोगों द्वारा बुरी तरह पिटाई से घायल 45 साल के शख्स ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना मैनपुरी की जहां शख्स को उसी के घर पर रविवार शाम को पांच लोगों ने पीटा था। विपक्षी पार्टियां आरोप लगा रही हैं कि अनुसूचित जाति के सर्वेश दिवाकर से साथ कुछ दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने मारपीट की थी। पुलिस हालांकि इससे इनकार कर रही है।

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार दिवाकर मिठाई और कचौड़ी आदि बेचने का काम करते थे और मैनपुरी में एक किराये के मकान में अपनी 16 साल की बेटी के साथ रहते थे। बेटी आसपास के घरों में काम करती है और एक स्थानीय स्कूल में भी पढ़ने जाती है।

रिपोर्ट के अनुसार कुछ दिन पहले दिवाकर ने अपनी बेटी को कुछ दिनों के लिए रिश्तेदार के पास भेजा था। दरअसल कोरोना लॉकडाउन में इनके लिए काम की कमी के कारण गुजारा करना मुश्किल हो गया था। इसी बीच ये अफवाह फैलने लगी कि दिवाकर ने अपनी बेटी को बेच दिया है।

हालांकि, पुलिस ने अपनी अभी तक की जांच में कहा है कि ये साबित नहीं हो रहा है कि इसी अफवाह के कारण दिवाकर के साथ मारपीट की गई। दिवाकर से मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे काफी दूर से मोबाइल से फिल्माया किया गया है। समाजवादी पार्टी ने भी ये वीडियो ट्वीट कर यूपी सरकार से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

मायावती ने भी इस वीडियो को ट्वीट किया है और लिखा है कि लगातार इस तरह की घटनाओं का प्रदेश में बढ़ना चिंताजनक और निराश करने वाला है। मायावती ने लिखा, 'यूपी में मैनपुरी में दलित सर्वेश कुमार की दबंगों द्वारा पीट-पीट कर की गई हत्या व इसी प्रकार महाराजगंज में गोबिन्द चैहान, शाहजहाँपुर में राजवीर मौर्य, बरेली में वासिद, कुशीनगर में सुधीर सिंह तथा बांदा में विनोद गर्ग (ब्राह्मण) की गोली मार की गई हत्या आदि की घटनायें अति-दुःखद।' 

स्थानीय पुलिस की ओर से हालांकि सोमवार को जारी बयान में इस बात से इनकार किया कि इस घटना में किसी संगठन का हाथ है। मैनपुरी पुलिस ने अपने बयान में कहा, 'पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी और शख्स को अस्पताल भी ले गई थी। उसकी मौत जिला अस्पताल में हो गई। हमने वीडियो के आधार पर तत्काल कार्रवाई की और चार लोगों को हिरासत में लिया। हमें इनके किसी संगठन से जुड़े होने की जानकारी नहीं मिली है। कानून की नजर में वे अपराधी हैं। इसे लेकर कोई अफवाह नहीं फैलाएं।'

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीमायावतीक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"