लाइव न्यूज़ :

यूपी: 10 महीने में 921 एनकाउंटर, NHRC ने सीएम योगी आदित्यनाथ को भेजा नोटिस

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 11, 2018 10:53 IST

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में बीजेपी की मार्च 2017 में सरकार बनी थी।

Open in App

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार के गठन के बाद यूपी पुलिस ने 10 महीने में 921 से ज्यादा एनकाउंटर किए हैं। इन मुठभेड़ में 31 लोग मारे गये। इस दौरान पुलिस ने दो हजार से ज्यादा अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। नए साल के बीते 10 दिनों में हुए 13 एनकाउंटर में 3 बदमाश मारे गए, जबकि 15 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

योगी सरकार में पुलिस द्वारा मुठभेड़ों में आई इस तेजी को देखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सीएम योगी आदित्यनाथ को नोटिस भेजा है। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार इस नोटिस के जरिए राज्य में हो रहे एनकाउंटर के बारे में पूछा गया है। ये आंकड़े 20 मार्च 2017 से लेकर 31 दिसंबर 2017 के बीच के हैं।

यूपी पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, नए साल में 10 जनवरी तक पुलिस और बदमाशों के बीच करीब 13 बार एनकाउंटर हुआ है।  पुलिस के मुताबिक, बीते 10 महीने में पुलिस और बदमाशों के बीच करीब 908 मुठभेड़ हुए, जिनमें सर्वाधिक 358 एनकाउंटर अकेले मेरठ जिले में हुए। आगरा में 175 एनकाउंटर हुए और वह इस मामले में दूसरे स्थान पर रहा, जबकि बरेली में 149 एनकाउंटर हुए। इन एनकाउंटर के दौरान पुलिस 2186 बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफल रही है।

10 महीने में 31 अपराधियों को मार गिराया गया।  पुलिस ने जिन 2186 अपराधियों को गिरफ्तार किया, उनमें से 1680 अपराधी वांटेड थे और उन पर इनाम भी घोषित था। जबकि योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि गुंडे और बदमाश यूपी छोड़कर चले जाएं, नहीं तो जेल जाने के लिए तैयार रहें।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी