लाइव न्यूज़ :

मुख्तार को पंजाब की जेल से खींचकर लाएगी उत्तर प्रदेश सरकार : मंत्री

By भाषा | Updated: April 1, 2021 11:16 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), एक अप्रैल उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल ने बसपा के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर 'इस्लामिक आतंकवादियों' के साथ खड़े होने का आरोप लगाया और कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार अंसारी को पंजाब की जेल से खींचकर लाएगी।

अपने बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले शुक्ल ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को लेकर कांग्रेस पर तीखे हमले किये।

उन्होंने आरोप लगाया, "कांग्रेस का डीएनए समाज विरोधी तत्वों, खासकर इस्लामिक आतंकवादियों के साथ खड़े होने का है। कांग्रेस अपने चरित्र के अनुरूप मुख्तार अंसारी के सहयोग में खड़ी है।"

शुक्ल ने कहा, "योगी के नेतृत्व वाली सरकार मुख्तार अंसारी को पंजाब के जेल से खींच कर लायेगी। पंजाब की जेल में जो बकरा बंद है, उसकी अम्मी बहुत दिन तक खैर नहीं मना पायेगी।"

उन्होंने जोर देकर कहा, "योगी सरकार सनातन आस्था और संस्कृति के विरुद्ध कार्य करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है। मुख्तार अंसारी उत्तर प्रदेश में अनेक मामले में वांछित है। न्यायालय के निर्णय के अनुसार उसे दण्ड मिलेगा।"

गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने गत 26 मार्च को अपने एक आदेश में पंजाब की रोपड़ जेल में बंद मऊ से बसपा के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को दो हफ्ते के अंदर उत्तर प्रदेश की जेल में भेजने का आदेश दिया था।

अंसारी की पत्नी अफशां ने भाजपा के बाहुबली विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह और उनके साथियों से अपने पति की जान को खतरा बताते हुए इस सिलसिले में बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर उनसे सरकार को अंसारी की सुरक्षा का समुचित बंदोबस्त करने का आदेश देने का आग्रह किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो