उत्तर प्रदेश: कर्ज से तंग आकर किसान ने लगाई फांसी, बैंक से लिया था चार लाख का लोन

By भाषा | Updated: December 10, 2018 14:45 IST2018-12-10T14:45:00+5:302018-12-10T14:45:00+5:30

पुलिस ने बताया कि किसान सुभाष पाल (50) के पास 12 बीघा भूमि थी। उसे आलू की पैदावार में लगातार नुकसान हो रहा था। तलाशी के दौरान किसान की जेब से जिलाधिकारी को संबोधित सुसाइड नोट मिला है।

Uttar Pradesh: farmer allegedly commits suicide after frustrated by debt | उत्तर प्रदेश: कर्ज से तंग आकर किसान ने लगाई फांसी, बैंक से लिया था चार लाख का लोन

उत्तर प्रदेश: कर्ज से तंग आकर किसान ने लगाई फांसी, बैंक से लिया था चार लाख का लोन

कन्नौज जिले के जसोदा चौकी क्षेत्र के ग्राम सियरमऊ के एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि किसान सुभाष पाल (50) के पास 12 बीघा भूमि थी। उसे आलू की पैदावार में लगातार नुकसान हो रहा था। तलाशी के दौरान किसान की जेब से जिलाधिकारी को संबोधित सुसाइड नोट मिला है।

उन्होंने बताया कि नोट में किसान ने लिखा है कि आलू की पैदावार खराब हुई थी साथ ही उस पर लोगों का काफी कर्ज था। किसान पर बैंक का कर्ज होने की भी बात सामने आई है।

तहसीलदार सदर अरविंद कुमार और नायब तहसीलदार मोहित लाल वर्मा ने किसान के घर जाकर परिजन को ढांढस बंधाया और शासन की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया

इससे पहले मध्य प्रदेश के सागर जिले के किसान सुदेश यादव ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। बताया गया था कि खुरई थाना क्षेत्र के करैया गूजर गांव के निवासी सुदेश ने कीटनाशक पिया था, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

सुदेश के घरवालों का कहना था कि गांव के दंबग लोगों ने कर्ज के बदले धोखाधड़ी से उसकी चार एकड़ जमीन अपने नाम कर ली थी। जिसकी वजह से वो काफी परेशान रहता था। मृतक के पिता भगवान सिंह यादव ने ये भी बताया कि फसल खराब होने की वजह और  पिछले एक साल से लेनदेन में बढ़ जाने की वजह सुदेश काफी परेशान था।

Web Title: Uttar Pradesh: farmer allegedly commits suicide after frustrated by debt

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे