यूपी चुनावः भगवान परशुराम का फरसा उठाया, पूजा-अर्चना कर ब्राह्मणों को साध रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 3, 2022 02:03 PM2022-01-03T14:03:07+5:302022-01-03T14:04:09+5:30

अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला किया। उप्र के माननीय ‘हाथरस’ हो या ‘उन्नाव’ सदैव नारी उत्पीड़कों का साथ देते दिखे हैं। भाजपाई मानसिकता नारी-विरोधी रही है।

uttar pradesh elections 2022 Lord Parshuram SP chief Akhilesh Yadav brahmin worship purvanchal | यूपी चुनावः भगवान परशुराम का फरसा उठाया, पूजा-अर्चना कर ब्राह्मणों को साध रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव

लंभुआ के पूर्व सपा विधायक संतोष पांडेय के साथ यादव ने 68 फीट ऊंचे भगवान परशुराम के फरसे को भी पुष्पांजलि अर्पित की तथा आरती की।

Highlightsघर-परिवारवाले ही माता, बहनों, बेटियों और बहुओं के मान का अर्थ समझते हैं।उप्र की महिलाएं इसका जवाब बाइस के चुनाव में देंगी। दसवें चरण की समाजवादी विजय यात्रा की शुरुआत की।

लखनऊः उत्तर प्रदेश में निकट भविष्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यहां गोसाईगंज के पास स्थित महुराकलां गांव में नवनिर्मित भगवान परशुराम मंदिर में पूजा अर्चना की और ब्राह्मणों को साधने की अपनी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए दसवें चरण की समाजवादी विजय यात्रा की शुरुआत की।

सपा मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार कार्यक्रम के मुख्य संयोजक सुलतानपुर जिले के लंभुआ के पूर्व सपा विधायक संतोष पांडेय के साथ यादव ने 68 फीट ऊंचे भगवान परशुराम के फरसे को भी पुष्पांजलि अर्पित की तथा आरती की। मंदिर के कार्यक्रम में काशी के डमरू दल के 101 युवा डमरू ध्वनि कर रहे थे तथा काशी, मथुरा, अयोध्या और प्रयागराज से आए साधु संत, मंत्रोच्चार कर रहे थे। साथ ही, 551 वेद पाठी ब्राह्मण अलग वैदिक मंत्रोच्चार कर रहे थे। पूरे परिसर में ‘‘ब्राह्मण का संकल्प अखिलेश ही विकल्प‘‘ लिखे नारों की होर्डिंग लगी थी।

यादव ने पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ब्राह्मणों के उत्पीड़न का आरोप लगाया था और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के गृह जिले गोरखपुर के बाहुबली पूर्व मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी के परिवार को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।

तिवारी के भांजे गणेश शंकर पांडेय बहुजन समाज पार्टी की सरकार में विधान परिषद के सभापति रहे हैं और 25 वर्षों से ज्यादा अवधि तक परिषद के सदस्य रहे हैं। तिवारी के बड़े पुत्र भीष्म शंकर तिवारी उर्फ कुशल तिवारी संत कबीर नगर लोकसभा क्षेत्र से दो बार सांसद रहे और छोटे पुत्र विनय शंकर तिवारी गोरखपुर के चिल्लूपार से 2017 में बसपा के टिकट पर विधानसभा के सदस्य चुने गये।

रविवार को यादव की समाजवादी विजय यात्रा में तिवारी परिवार के अलावा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, पूर्व मंत्री मनोज पांडेय समेत कई प्रमुख ब्राह्मण नेता मौजूद थे। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के गोसाईगंज के पास स्थित महुराकलां गांव में नवनिर्मित भगवान परशुराम मंदिर में साधु-संतों, आचार्यों ने अखिलेश यादव का तिलक कर विजयी होने का आशीर्वाद दिया।

सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि मंदिर परिसर में रंगीन रंगोली अपनी छटा बिखेर रही थी एवं शंख ध्वनि, वेद मंत्रोच्चार और डमरू वादन से वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया था। इस अवसर पर प्रदेश के कोने-कोने से आए ब्राह्मणों के साथ समाजवादी विजय रथ यात्रा के आगे बग्घियां चल रही थी।

Web Title: uttar pradesh elections 2022 Lord Parshuram SP chief Akhilesh Yadav brahmin worship purvanchal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे