लाइव न्यूज़ :

'मैं योगी हूं, ना मैं हार्ड हूं,ना सॉफ्ट हूं', योगी आदित्यनाथ ने हिंदुत्ववादी नेता की अपनी छवि पर दिया जवाब

By शिवेंद्र राय | Updated: February 4, 2023 10:40 IST

योगी आदित्यनाथ ने 2024 के आम चुनावों पर किए गए सवाल के जवाब में कहा कि 2024 में बीजेपी को 300 से 315 सीटें मिलेंगी। यूपी में निवेश, जीडीपी और अर्थव्यवस्था के बारे में बात करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की विकास दर 8 प्रतिशत से ज्यादा है जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है।

Open in App
ठळक मुद्देसनातन धर्म भारत की आत्मा और पहचान है- योगी आदित्यनाथ 2024 में बीजेपी को 300 से 315 सीटें मिलेंगी - योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश की विकास दर 8 प्रतिशत से ज्यादा है - योगी आदित्यनाथ

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिन पहले ही सनातन धर्म को भारत का राष्ट्रीय धर्म बताया था। योगी आदित्यनाथ के इस बयान पर विवाद भी हुआ लेकिन यूपी के मुख्यमंत्री अपनी बात पर अडिग हैं। 

समाचार चैनल आजतक को दिए साक्षात्कार में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन धर्म भारत की आत्मा और पहचान है। सनातन धर्म में मेरा-पराया की सोच नहीं है। मानवता के कल्याण का मार्ग सनातन धर्म ही दिखाएगा और इसिलिए यह भारत का राष्ट्रीय धर्म है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हिंदुत्ववादी नेता की अपनी छवि पर कहा, "मैं योगी हूं। ना मैं हार्ड हूं,ना सॉफ्ट हूं। हिंदुत्व हार्ड या सॉफ्ट नहीं है। वो केवल हिंदुत्व होता है। भारत की मूल जीवन पद्धति ही हिंदुत्व है।"

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में निवेश, जीडीपी और अर्थव्यवस्था के बारे में बात करते हुए कहा, "उत्तर प्रदेश की विकास दर 8 प्रतिशत से ज्यादा है। राष्ट्रीय औसत से ज्यादा विकास दर एक सकारात्मक संकेत है। एक बीमार चीज को सामान्य स्थिति में लाने और फिर तेजी से आगे बढ़ाने में समय लगता है। इसी दौरान कोरोना भी था। अब आगे और अच्छे परिणाम आएंगे।" 

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि 2018 में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश आए थे। इस बार यूपी में 10 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आयोजित होने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, "बस 10 फरवरी तक इंतजार कीजिए। मैं विश्वास दिलाता हूं कि उत्तर प्रदेश को अपनी जीडीपी से ज्यादा निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। मैं कह रहा हूं कि यूपी की जीडीपी 23 लाख करोड़ रुपये है और हमें इससे ज्यादा प्रस्ताव मिलेंगे।"

योगी आदित्यनाथ ने 2024 के आम चुनावों पर किए गए सवाल के जवाब में कहा कि 2024 में बीजेपी को 300 से 315 सीटें मिलेंगी। यूपी 2019 से ज्यादा सीटें 2024 में देगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की नई पहचान बनी है। किसी भी चुनाव में मोदी अपने आप में बहुत बड़ा नाम हैं। मने जनता के सामने जो बातें कही थीं, उन्हें सफलतापूर्वक लागू किया गया है। इसलिए 2024 में हमें फिर से बहुमत मिलेगा।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशBJPनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर