लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : जालौन में कार ने ट्रैक्टर को टक्कर मारी, तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: February 5, 2021 11:15 IST

Open in App

जालौन (उप्र), पांच फरवरी जालौन जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में औरैया रोड पर बृहस्पतिवार को एक अनियंत्रित कार ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सिटी पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अनिल कुमार ने शुक्रवार सुबह बताया कि बृहस्पतिवार को औरैया रोड पर एक अनियंत्रित कार ने आगे चल रहे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर चालक महेंद्र कुमार (35) की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल कार सवार विवेक कुमार डोहरे (30) ने रात 11 बजे रात और उसके साथी मुकेश (32) ने शुक्रवार तड़के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि इसी हादसे में घायल कार सवार महेश (57) और पंकज डोहरे (25) का उपचार चल रहा है और उनकी हालत भी नाजुक बनी हुई है।

एसएचओ ने बताया कि तीनों शवों का आज पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। हादसे की जांच शुरू कर दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण