लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन से निपटने में उत्तर प्रदेश सक्षम : डॉ धीमान

By भाषा | Updated: November 30, 2021 23:36 IST

Open in App

लखनऊ, 30 नवंबर उत्तर प्रदेश सरकार कोरोना वायरस संक्रमण के नए स्वरूप ओमीक्रोन को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश में सभी जरूरी सुरक्षा उपायों पर काम कर रही है।

एक सरकारी बयान के मुताबिक मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के निर्देशों के बाद संक्रमण की दूसरी लहर में गठित की गई चिकित्सकों की विशेष टीम इस नए स्वरूप पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है।

संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) के निदेशक डॉ आरके धीमान ने बताया कि नए स्वरूप के विरूद्ध राज्य के लिए सबसे कारगर हथियार टीकाकरण साबित होगा और पिछले डेढ़ सालों में बढ़ाई गई चिकित्‍सीय सुविधाओं के चलते अब प्रदेश इस नए संक्रमण का सामना करने के लिए बिल्‍कुल तैयार है।

उन्‍होंने बताया कि दूसरे देशों में ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए संस्‍थान की ओर से इस नए स्वरूप को लेकर अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा की गई है, इस विशेष बैठक में यह बात सामने आई है कि कोरोना का ये नया स्वरूप तेजी से फैलता है और इसकी संक्रमण दर भी अधिक है।

उन्‍होंने कहा कि तीसरी लहर के प्रकोप से बचने के लिए जल्‍द से जल्‍द टीकाकरण करने के साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने की भी जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू