स्वागत कार्यक्रम में हंगामा, यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की दाएं हाथ की उंगली हाथ से अलग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 12, 2019 05:03 PM2019-08-12T17:03:49+5:302019-08-12T17:03:49+5:30

अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने एक बयान में कहा कि स्वतंत्र देव सिंह के दाएं हाथ की तर्जनी में चोट लगी है। मुजफ्फरनगर में डॉक्टर जैन उनका इलाज कर रहे हैं। जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पार्टी के वरिष्ठ नेता उनके साथ हैं। उंगली में सर्जरी की आवश्यकता होगी। स्वतंत्र देव सिंह इस समय परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार भी हैं। 

Uttar Pradesh BJP President Swatantra Dev Singhhas suffered an injury in little finger of his right hand. | स्वागत कार्यक्रम में हंगामा, यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की दाएं हाथ की उंगली हाथ से अलग

घटना के बाद स्वतंत्र देव को वर्धमान हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

Highlightsभाजपा की पश्चिमी उत्तर प्रदेश इकाई के प्रमुख अश्विनी त्यागी ने बताया कि स्वतंत्र देव सिंह के दाएं हाथ की तर्जनी जख्मी हो गई है।वह जिस समय वाहन से बाहर उतर रहे थे, उनकी उंगली वाहन के पीछे एक रॉड में बने छेद में फंसकर जख्मी हो गई।

भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की तर्जनी (सबसे छोटी उंगली) सोमवार को मुजफ्फरनगर में पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान चोटिल हो गई।

भाजपा की पश्चिमी उत्तर प्रदेश इकाई के प्रमुख अश्विनी त्यागी ने बताया कि स्वतंत्र देव सिंह के दाएं हाथ की तर्जनी जख्मी हो गई है। वह जिस समय वाहन से बाहर उतर रहे थे, उनकी उंगली वाहन के पीछे एक रॉड में बने छेद में फंसकर जख्मी हो गई।

अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने एक बयान में कहा कि स्वतंत्र देव सिंह के दाएं हाथ की तर्जनी में चोट लगी है। मुजफ्फरनगर में डॉक्टर जैन उनका इलाज कर रहे हैं। जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पार्टी के वरिष्ठ नेता उनके साथ हैं। उंगली में सर्जरी की आवश्यकता होगी। स्वतंत्र देव सिंह इस समय परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार भी हैं। 

मुजफ्फरनगर के सर्कुलर रोड पर स्वागत समारोह के दौरान अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान स्वतंत्र देव सिंह के दाहिने हाथ की छोटी उंगली कटकर हाथ से अलग हो गई। घटना के बाद स्वतंत्र देव को वर्धमान हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मौके पर डीएम, एसपी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं।

दरअसल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सोमवार को मुजफ्फरनगर के सर्कुलर रोड पर पहुंचे थे, तभी कुछ महिला कार्यकर्ताओं ने उनका सम्मान करने की कोशिश की। कार्यकर्ताओं को देखकर स्वतंत्र देव सिंह गाड़ी से उतर रहे थे, तभी उनकी दाहिने हाथ की छोटी उंगली कटकर हाथ से अलग हो गई।

परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की उंगली कटने के बाद कार्यकर्ताओं के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके हाथ की सर्जरी की जा रही है। मौके पर प्रशासनिक और पुलिस महकमे के आला-अफसर पहुंच गए हैं। सर्जरी के बाद स्वतंत्र देव सिंह लखनऊ के लिए रवाना हो सकते हैं।

 

Web Title: Uttar Pradesh BJP President Swatantra Dev Singhhas suffered an injury in little finger of his right hand.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे