उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावः लखनऊ पहुंचीं प्रियंका गांधी, बनेंगे 100 वार रूम, भाजपा और सीएम योगी पर हमले की तैयारी

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 28, 2021 03:46 PM2021-09-28T15:46:38+5:302021-09-28T15:50:29+5:30

प्रियंका गांधी वाड्रा आगामी विधानसभा चुनाव के सिलसिले में पार्टी की तैयारियों पर लगातार नजर रख रही हैं और बूथ स्तर तक तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के प्रशिक्षण पर खास जोर दिया जा रहा है।

Uttar Pradesh assembly polls 2022 congress Priyanka Gandhi approves 100 war rooms bjp rss sp bsp | उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावः लखनऊ पहुंचीं प्रियंका गांधी, बनेंगे 100 वार रूम, भाजपा और सीएम योगी पर हमले की तैयारी

अच्छे प्रत्याशी का चयन कीजिए। हमलोग किसी को भी हरा सकते हैं।  (file photo)

Highlightsकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को पांच दिवसीय दौरे पर यहां पहुंची थीं।2022 के यूपी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की चुनावी तैयारियों पर विचार-विमर्श करेंगी।पार्टी नवरात्रि के पहले दिन अपना चुनाव अभियान शुरू करेगी।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने आईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इस महीने यह उनका दूसरा दौरा है।

पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से मिलेंगी और 2022 के यूपी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की चुनावी तैयारियों पर विचार-विमर्श करेंगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि आरएसएस-भाजपा के प्रचार का मुकाबला करने के लिए 100 वार रूम स्थापित किए जाएंगे। 

पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि लोकप्रिय चेहरा (ललितेश पति त्रिपाठी और जितिन प्रसाद) पर मत जाएये। अच्छे प्रत्याशी का चयन कीजिए। हमलोग किसी को भी हरा सकते हैं। संगठनात्मक नेताओं ने कहा कि कांग्रेस खुद को 'निरंकुश आरएसएस और स्वचालित भाजपा' के खिलाफ एकमात्र मौका के रूप में स्थापित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। 

पार्टी नवरात्रि के पहले दिन अपना चुनाव अभियान शुरू करेगी

पार्टी नवरात्रि के पहले दिन अपना चुनाव अभियान शुरू करेगी। प्रियंका गांधी उम्मीदवारों के चयन की समीक्षा करेंगी और अपनी नियमित बैठकों के अलावा घोषणापत्र समिति के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगी। सूत्रों ने बताया कि महात्मा गांधी की जयंती मनाने के लिए प्रियंका यहां से वाराणसी जा सकती हैं।

पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि प्रियंका ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पार्टी विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ लखनऊ स्थित अपने आवास 'कौल हाउस' में बैठक की।

कुमार ने बताया कि इस दौरान प्रियंका ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और चुनाव के मद्देनजर पार्टी के आगामी कार्यक्रमों तथा अभियानों के सिलसिले में विस्तार से चर्चा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि भविष्य में पार्टी राज्य के सभी मंडल मुख्यालयों पर रैलियां करेगी और बैठक में इस सिलसिले में भी चर्चा की गई।

सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगी

उन्होंने बताया कि इस बैठक के बाद प्रियंका कांग्रेस राज्य मुख्यालय पर पहुंचेंगी और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रियंका उत्तर प्रदेश के अपने दौरे के दौरान पार्टी के सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगी।

गौरतलब है कि प्रियंका राज्य के अपने एक हफ्ते के दौरे पर सोमवार को लखनऊ पहुंची थीं। पार्टी की प्रदेश प्रभारी के तौर पर सक्रिय प्रियंका आगामी विधानसभा चुनाव के सिलसिले में पार्टी की तैयारियों पर लगातार नजर रख रही हैं और बूथ स्तर तक तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के प्रशिक्षण पर खास जोर दिया जा रहा है।

 

Web Title: Uttar Pradesh assembly polls 2022 congress Priyanka Gandhi approves 100 war rooms bjp rss sp bsp

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे