लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावः एक्शन में मायावती, लालजी वर्मा और राम अचल राजभर पर कार्रवाई, बसपा से बाहर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 3, 2021 19:56 IST

लालजी वर्मा की जगह अब आजमगढ़ की मुबारकपुर सीट से बसपा विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली अब विधानसभा में बसपा के नेता होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में बृहस्पतिवार को दल से निकाल दिया गया।लालजी वर्मा और राम अचल राजभर को पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में नहीं बुलाएं।मायावती ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है।

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता लालजी वर्मा और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में बृहस्पतिवार को दल से निकाल दिया गया।

बसपा द्वारा जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक आंबेडकरनगर की कटेहरी सीट से विधायक लालजी वर्मा और आंबेडकरनगर के ही अकबरपुर क्षेत्र से विधायक और बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर को हाल में संपन्न पंचायत चुनावों के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में तत्काल प्रभाव से बसपा से निष्कासित कर दिया गया है।

बयान के मुताबिक लालजी वर्मा की जगह अब आजमगढ़ की मुबारकपुर सीट से बसपा विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली अब विधानसभा में बसपा के नेता होंगे। उसके मुताबिक पार्टी के सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे भविष्य में लालजी वर्मा और राम अचल राजभर को पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में नहीं बुलाएं और ना ही भविष्य में यह दोनों बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ पाएंगे।

टॅग्स :बीएसपीमायावतीउत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टीकांग्रेसलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब