लाइव न्यूज़ :

लखनऊ में सिलसिलेवार धमाकों की बड़ी साजिश का खुलासा, दो संदिग्ध अलकायदा आतंकी गिरफ्तार, प्रेशर कुकर बम बरामद

By अभिषेक पारीक | Updated: July 11, 2021 16:47 IST

उत्तर प्रदेश एटीएस ने लखनऊ के काकोरी इलाके से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। एटीएस को शक है कि दोनों का आतंकी संगठन अलकायदा से लिंक हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश एटीएस ने लखनऊ के काकोरी इलाके से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। एटीएस को शक है कि दोनों का आतंकी संगठन अलकायदा से लिंक हो सकता है। दोनों आरोपियों के पास से प्रेशर कुकर बम ओर अन्य हथियार और दस्तावेजों को भी बरामद किया गया है। 

लखनऊ के काकोरी इलाके से पकड़े गए अलकायदा के दो संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। सदिग्धों की योजना लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में सिलसिलेवार धमाकों की थी। उत्तर प्रदेश एटीएस ने दोनों संदिग्धों के पास से प्रेशर कुकर बम भी बरामद किया है। संदिग्धों के पास से विस्फोटक भी बरामद हुआ है। सामने आया है कि एटीएस ने जिन दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है उनके तार सीमा पार से भी जुड़े थे। 

उत्तर प्रदेश एटीएस के आईजी जीके गोस्वामी ने बताया कि उत्तर प्रदेश और लखनऊ में सिलसिलेवार ब्लास्ट की योजना थी। संदिग्धों के लिंक कश्मीर से जुड रहे हैं। अभी तक ये लोग स्लीपर सेल की भूमिका में थे, लेकिन अब एक्टिव होकर काम कर रहे थे। उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि ये लोग आज-कल में ही लखनऊ और राज्य के दूसरे इलाकों में धमाके करने वाले थे। उन्होंने कहा कि ऐसे कई और लोग भी हो सकते हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए कोशिश की जा रही है। इस नेटवर्क में कई लोग जुड़े हैं। 

उत्तर प्रदेश एटीएस ने लखनऊ के काकोरी इलाके से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। एटीएस को शक है कि दोनों का आतंकी संगठन अलकायदा से लिंक है। दोनों आरोपियों के पास से प्रेशर कुकर बम, अन्य हथियार और दस्तावेजों को भी बरामद किया गया है। 

एटीएस को अलकायदा के आतंकी छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद छापेमारी की कार्रवाई की गई। उत्तर प्रदेश एटीएस के कमांडोज के साथ ही बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी मौके पर मौजूद हैं। 

जानकारी के मुताबिक, एटीएस ने जिस इमारत से दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, वहां से काफी संख्या में दस्तावेजों को भी बरामद किया गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर जानकारी जुटाने में लगी है। 

पुलिस गिरफ्त में आए संदिग्धों में से एक का नाम शाहिद है। वह मलिहाबाद का रहने वाला बताया जा रहा है। एटीएस ने जिस मकान पर छापेमारी की है वह भी शाहिद का ही बताया जा रहा है। शाहिद अपने परिवार के साथ रहता है। 

शाहिद के घर से एटीएस को हथियार मिले हैं। इनमें दो प्रेशर कुकर बम और एक अर्ध निर्मित टाइम बम भी बरामद किया गया है। कुछ और लोगों के अंदर छिपे होने की आशंका के कारण ऑपरेशन जारी है और उनकी तलाश की जा रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशआतंकवादीलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है