लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: अयोध्या में ट्रक से बस की जोरदार टक्कर में 7 लोगों की मौत, 40 से अधिक घायल; सीएम योगी ने जताया दुख

By अंजली चौहान | Updated: April 22, 2023 09:36 IST

बस विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद जिला प्रशासन ने बचाव अभियान शुरू किया।

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या में भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की गई जान शुक्रवार देर रात हादसे में करीब 40 लोग घायल सीएम योगी ने हादसे पर दुख जताते हुए घायलों के बेहतर इलाज के आदेश दिया

अयोध्या:उत्तर प्रदेश के अयोध्या में लखनऊ-गोरखपुर राजमार्ग पर यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस की ट्रक के साथ जोरदार टक्कर के बाद बड़ा हादसा हो गया।

हादसे में दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सड़क हादसे में करीब 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 40 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। 

पुलिस के अनुसार, ट्रक से टकराने के बाद बस बेकाबू होकर पलट गई और लोडेड माल वाहक के नीचे आ गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया और मारे गए लोगों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और शवों को उनके परिजनों तक पहुंचा रही है। हादसे की सूचना मिलने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री योगी ने घटना का संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई का निर्देश दिया है।

सीएम योगी ने जताया दुख

गौरतलब है कि हादसा शुक्रवार देर रात हुआ। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना में मारे गए लोगों की मौत पर दुख जताया है और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने शीर्ष जिला अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों के लिए बेहतर इलाज का इंतजाम किया जाए। उनका समुचित उपचार कराने व राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

कैसे हुआ हादसा? 

बता दें कि हादसा शुक्रवार देर रात का है, जब अयोध्या से आ रही निजी बस ने अंबेडकरनगर की ओर जाने के लिए हाईवे पर मोड़ लेने की कोशिश की। बस विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद जिला प्रशासन ने बचाव अभियान शुरू किया।

करीब 12 लोगों को अस्पताल भेजा गया है। 5 को जिला अस्पताल और 7 को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने एएनआई को बताया कि बचाव अभियान पूरा हो चुका है।

टॅग्स :अयोध्याउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी