लाइव न्यूज़ :

फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी कर रहे 60 शिक्षक निलंबित, जांच के दौरान मिले थे 4700 फर्जी बीएड डिग्रीधारक

By भाषा | Updated: September 18, 2019 05:40 IST

अधिकारियों के द्वारा इन फर्जी डिग्रीधारकों की सूची सीडी के रूप में दो बार विभागीय माध्यम से जनपद स्तर पर पहुंचाई गई थी। बेसिक शिक्षा अधिकारी चन्द्रशेखर को इनमें से जनपद में तैनाती पाए बीएड डिग्रीधारक शिक्षकों का चयन करने के आदेश दिए गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देआखिरकार मथुरा जनपद में चिन्हित किए गए 60 शिक्षकों को अब निलंबित कर दिया गया है।अब निलंबन के साथ ही आरोप पत्र भी जारी कर दिए हैं।

उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग में बीएड की डिग्री के सहारे सरकारी शिक्षक की नौकरी पाने वाले मथुरा के 60 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है, जिससे विभाग में हड़कम्प मच गया है। बेसिक शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार डा. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में एसआईटी की जांच के दौरान करीब 4700 ऐसे बीएड डिग्रीधारक मिले थे, जिनकी डिग्री या तो फर्जी थी या फिर उसमें हेराफेरी की गई थी।अधिकारियों के द्वारा इन फर्जी डिग्रीधारकों की सूची सीडी के रूप में दो बार विभागीय माध्यम से जनपद स्तर पर पहुंचाई गई थी। बेसिक शिक्षा अधिकारी चन्द्रशेखर को इनमें से जनपद में तैनाती पाए बीएड डिग्रीधारक शिक्षकों का चयन करने के आदेश दिए गए थे। कई बार निदेशक (बेसिक शिक्षा) ने ऐसे शिक्षकों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और सेवाएं समाप्त करने के आदेश दिए थे।इस लंबी मशक्कत के बाद आखिरकार मथुरा जनपद में चिन्हित किए गए 60 शिक्षकों को अब निलंबित कर दिया गया है। चंद्रशेखर ने मंगलवार को इस आशय का आदेश जारी कर दिया। उन्होंने बताया कि अब निलंबन के साथ ही आरोप पत्र भी जारी कर दिए हैं। इनकी सुनवाई के लिए भी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। इन आदेशों पर जल्द से जल्द अमल सुनिश्चित किया जाएगा।

टॅग्स :मथुराउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया