लाइव न्यूज़ :

बिहार: डेटा नुकसान की भरपाई के लिए मोबाइल कंपनी पर यूजर ने दर्ज कराया केस, इस कारण इंटरनेट लगी थी रोक

By एस पी सिन्हा | Updated: June 22, 2022 16:53 IST

शंकर प्रकाश नामक युवक ने चार दिनों का अपना बचा हुआ डेटा टेलीकॉम कंपनी से पाने के लिए स्थानीय कंज्यूमर कोर्ट में केस दर्ज करवाया है। कोर्ट ने उसका मामला सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। यूजर ने बताया कि इंटरनेट बंदी का नुकसान मोबाइल यूजर्स को झेलना पड़ा है। 

Open in App
ठळक मुद्देयुवक ने कहा कि अधिकांश टेलीकॉम कंपनियां प्रीपेड प्लान में प्रतिदिन उपलब्ध कराने वाले डेटा का पैसा पहले ही ले लेती हैं।केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर राज्य में तीन दिन तक भारी हंगामा हुआ था।

पटना: बिहार के भोजपुर जिले में चरपोखरी का रहने वाले एक यूजर ने मोबाइल कंपनी पर केस दर्ज किया है। यूजर ने अपने डेटा नुकसान की भरपाई की मांग मोबाइल कंपनी से की है। दरअसल 'अग्निपथ' योजना के विरोध के दौरान अफवाह फैलने से रोकने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के इरादे से प्रशासन ने 72 घंटों के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी थी। बंदी के दौरान लोग इंटरनेट पैक को इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे।

इसी बात को लेकर यूजर ने कंज्यूमर कोर्ट में केस दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शंकर प्रकाश नामक युवक ने चार दिनों का अपना बचा हुआ डेटा टेलीकॉम कंपनी से पाने के लिए स्थानीय कंज्यूमर कोर्ट में केस दर्ज करवाया है। कोर्ट ने उसका मामला सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। यूजर ने बताया कि इंटरनेट बंदी का नुकसान मोबाइल यूजर्स को झेलना पड़ा है। 

उसने कहा कि अधिकांश टेलीकॉम कंपनियां प्रीपेड प्लान में प्रतिदिन उपलब्ध कराने वाले डेटा का पैसा पहले ही ले लेती हैं। स्मार्टफोन यूजर प्रतिदिन औसतन एक जीबी डेटा का इस्तेमाल करते हैं। इस तरह उनके डेटा का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा था, जिसे वापस देने के लिए केस किया गया है।

बता दें कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर राज्य में तीन दिन तक भारी हंगामा हुआ था। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 20 जिलों में इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी थी। इन शहरों में फेसबुक, ट्विटर और वाट्सऐप और इंटरनेट मीडिया पर तस्वीरें, वीडियो या संदेश भेजने पर रोक लगा दी थी। रेलवे, बैंकिंग और अन्य सरकारी सेवाएं इससे प्रभावित नहीं थीं।

टॅग्स :अग्निपथ स्कीमबिहारटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम