लाइव न्यूज़ :

गुजरात: अमेरिकी महिला को अपने 14 पालतू जानवरों के लिए नहीं मिल रही कोई जगह, बुलानी पड़ी पुलिस

By एएनआई | Updated: April 12, 2019 16:37 IST

अमेरिकी महिला के पास 7 कुत्ते, 6 बिल्ली और एक बकरी हैं। महिला ने एक कुत्ते को जनवरी 2015 में उत्तराखंड से बचाया था और बकरी को मार्च 2015 में बचाया था।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला के पास 7 कुत्ते, 6 बिल्ली और एक बकरी हैहोटल मालिका का आरोप- पालतू जानवरों के रहने से बहुत शोर-शराबा होता हैकई मेहमान पालतू जानवरों की वजह से होटल छोड़ कर जा चुके हैं: होटल मालिक

गुजरात के अहमदाबाद के होटल में रह रही एक अमेरिकी महिला को अपने 14 पालतू जानवरों के लिए आवास नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। अभी महिला के पास 7 कुत्ते, 6 बिल्ली और एक बकरी हैं।

होटल मैनेजर प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि होटल में पालतू जानवरों के रहने से बहुत शोर-शराबा होता है और बदबू की समस्या के कारण कई मेहमान होटल से जा चुके हैं। एएनआई के अनुसार प्रदीप अग्रवाल ने कहा, 'महिला 9 अप्रैल को सुबह 3 बजे आई थी उस समय सुरक्षा गार्ड ने महिला को रूम दिया था। अगली सुबह जब मुझे पता चला कि महिला के पास 14 पालतू जानवर है तो मैंने उनसे कमरा खाली करने को कहा, पर उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि उन्होंने 11 अप्रैल तक के लिए कमरे का भुगतान किया है।'

होटल वालों के पुलिस बुलाने से पहले ही महिला ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले का निरीक्षण किया। पुलिस ने महिला की मदद करने की कोशिश भी की पर अभी तक उनके लिए जगह की व्यवस्था नहीं की गई है। महिला ने बताया, 'मैंने एक कुत्ते को जनवरी 2015 के महीने में उत्तराखंड से बचाया था और बकरी को मार्च 2015 में बचाया था। मैं अपने पालतू जानवरों  के लिए ऐसे परिवार की तलाश कर रही हूं जो इनको प्यार करे और इनका ध्यान रखे।'

महिला ने आगे कहा , 'मैं अपने पालतू जानवरों  को छोड़कर नहीं सकती। मैं  मदद का इंतजार कर रही हूं और तब तक इस मसले को सुलझाने की कोशिश कर रही हूं।'

टॅग्स :अमेरिकागुजरातअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस