लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: टेक्सास के प्राथमिक स्कूल में बंदूकधारी ने 18 बच्चों सहित 21 लोगों की हत्या की, जवाबी कार्रवाई में 18 वर्षीय संदिग्ध की मौत

By विशाल कुमार | Updated: May 25, 2022 07:13 IST

गवर्नर ग्रेग एबॉट ने कहा कि 18 वर्षीय सल्वाडोर रामोस के रूप में पहचाने जाने वाले संदिग्ध को पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर जवाबी कार्रवाई में मार डाला। इस दौरान गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हालांकि गवर्नर ने कहा कि उनकी चोटें गंभीर नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने कहा कि संदिग्ध ने अकेले ही हमले की कार्रवाई को अंजाम दिया।इस मामले में एक 18 वर्षीय शख्स को आरोपी बनाया गया है।आरोपी ने स्कूल जाने से पहले अपनी दादी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

टेक्सास: अमेरिका में सामूहिक बंदूक हिंसा की हालिया घटना में एक किशोर बंदूकधारी ने मंगलवार को दक्षिण टेक्सास के एक प्राथमिक विद्यालय में गोली चला दी, जिसमें 18 बच्चों और तीन वयस्कों की मौत हो गई।

गवर्नर ग्रेग एबॉट ने कहा कि 18 वर्षीय सल्वाडोर रामोस के रूप में पहचाने जाने वाले संदिग्ध को पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर जवाबी कार्रवाई में मार डाला। इस दौरान गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हालांकि गवर्नर ने कहा कि उनकी चोटें गंभीर नहीं हैं। अधिकारियों ने कहा कि संदिग्ध ने अकेले ही हमले की कार्रवाई को अंजाम दिया।

एबॉट ने गोलीबारी के कुछ घंटे बाद एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि एक शिक्षक समेत 14 स्कूली बच्चों की मौत हो गई। लेकिन टेक्सास राज्य के सीनेटर रोलैंड गुटिरेज ने बाद में सीएनएन को टेक्सास रेंजर्स राज्य पुलिस का हवाला देते हुए बताया कि मरने वालों की संख्या 18 बच्चों और तीन वयस्कों तक पहुंच गई है।

बता दें कि, इससे 10 दिन पहले ही न्यूयॉर्क के बुफालो में 10 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में एक 18 वर्षीय शख्स को आरोपी बनाया गया है।

सीबीएस न्यूज ने अज्ञात अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया कि जांचकर्ताओं का मानना है कि रामोस ने स्कूल जाने से पहले अपनी दादी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

टॅग्स :USAShootingक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया