लाइव न्यूज़ :

भारत की आर्थिक सहायता बढ़ाएंगे बाइडन, बढ़ती तानाशाही खत्म करने, मानवाधिकारों को बढ़ावा देने पर जोर

By विशाल कुमार | Updated: March 29, 2022 11:10 IST

भारत के विकास के लिए सहायता को 2021 में दो करोड़ 50 लाख डॉलर से बढ़ाकर वित्त वर्ष 2023 में छह करोड़ 60 लाख डॉलर करने का प्रस्ताव रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देयह प्रस्ताव 2023 में विकास के लिए अमेरिकी विदेश मंत्रालय द्वारा दी जाने वाली सहायता का हिस्सा है।50 लाख डॉलर से बढ़ाकर वित्त वर्ष 2023 में छह करोड़ 60 लाख डॉलर करने का प्रस्ताव रखा गया है। 

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने स्वच्छ ऊर्जा एवं डिजिटल अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में विकास और बढ़ती तानाशाही से निपटने के लिए भारत को दी जाने वाली सहायता बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। 

भारत के विकास के लिए सहायता को 2021 में दो करोड़ 50 लाख डॉलर से बढ़ाकर वित्त वर्ष 2023 में छह करोड़ 60 लाख डॉलर करने का प्रस्ताव रखा गया है। 

यह प्रस्ताव वित्त वर्ष 2023 में विकास के लिए अमेरिकी विदेश मंत्रालय द्वारा दी जाने वाली सहायता का हिस्सा है, जिसे व्हाइट हाउस ने सोमवार को अमेरिकी संसद को भेजा था। 

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के बजट के अंश में कहा गया है, ‘‘भारत के लिए निधि में वृद्धि कर, स्वच्छ ऊर्जा एवं अन्य जलवायु कार्यक्रमों को प्रोत्साहित कर, एक क्षेत्रीय नेता के रूप में भारत की भूमिका को सहयोग मिलेगा। इन निधियों से डिजिटल अर्थव्यवस्था में भी निवेश बढ़ेगा।’’ 

मंत्रालय ने कहा, ‘‘इस सहायता से बढ़ती तानाशाही से निपटने, मानवाधिकारों को बढ़ावा देने और नागरिक समाज की भागीदारी एवं लोकतांत्रिक शासन को मजबूत करने में मदद मिलेगी।’’ 

बाइडन प्रशासन ने स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत को दी जाने वाली सहायता को भी 2021 में तीन करोड़ 45 लाख डॉलर से बढ़ाकर 2023 में चार करोड़ 85 लाख डॉलर करने का प्रस्ताव रखा है। 

अमेरिकी प्रशासन ने नुकसानदेह आर्थिक तरीकों और अस्थिर ऋण से निपटने के लिए सतत विकास को बढ़ावा देने की खातिर दक्षिण एशिया को विकास के लिए कुल मिलाकर 30 करोड़ 22 लाख डॉलर की सहायता देने का प्रस्ताव रखा है। 

विदेश मंत्रालय ने अपनी एक सफल कहानी के रूप में भारत को ‘ट्रेजरी ऑफिस ऑफ टेक्निकल असिस्टेंस’ (ओटीए) कार्यक्रम के तहत दी गई सहायता का भी हवाला दिया। 

उसने कहा कि ओटीए सहायता के जरिए भारत के आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने शहरों द्वारा स्थानीय परियोजना ऋण जारी करने को बढ़ावा देने के लिए अपने स्मार्ट सिटी कार्यक्रम में महत्वपूर्ण प्रगति की है।

टॅग्स :जो बाइडनभारतUS
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर