लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी अधिकारी नौ सरकारी एजेंसियों की हैकिंग की परतें खोलने पर अब भी काम कर रहे हैं

By भाषा | Updated: February 18, 2021 18:32 IST

Open in App

वाशिंगटन, 18 फरवरी (एपी) अमेरिकी अधिकारी कथित रूप से रूस द्वारा किए गए साइबर हमले की सभी परतें खोलने पर अब भी काम कर रहे हैं। इस हमले के कारण हैकर को कम से कम नौ सरकारी एजेंसियों और करीब 100 निजी कंपनियों की फाइलों और ई-मेल्स तक पहुंच मिल गई थी।

व्हाइट हाउस की शीर्ष साइबर सुरक्षा अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

साइबर सुरक्षा और उभरती प्रौद्योगिकी के लिए नव नियुक्त उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ऐनी न्यूबर्गर ने चेताया कि खतरा अभी टला नहीं है क्योंकि हैकरों ने प्रौद्योगिकी कंपनियों के नेटवर्क में सेंधमारी की है जिसके उत्पादों का इस्तेमाल कर और सेंधमारी की जा सकती है।

एक कार्य बल इस सेंधमारी से हुए नुकसान की जांच कर रहा है, संभावित प्रक्रिया का पता लगा रहा है और इसके पीछे कौन हैं उनकी पहचान करने की कोशिश कर रहा है। इस बारे में न्यूबर्गर ने कहा कि इसमें और समय लगेगा।

उन्होंने व्हाइट हाउस में कहा कि उनका मानना है कि हैकरों को इस तरह की सेंधमारी करने की योजना बनाने और उसे अंजाम देने में महीनों का समय लगा होगा। इसकी परत दर परत खोलने में समय लगेगा।

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि इस हैकिंग का सबसे पहले दिसंबर में पता चला था। ऐसा लगता है कि यह रूस के हैकरों का काम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"