लाइव न्यूज़ :

भारत में अमेरिकी संघीय आयोग करेगा धार्मिक आजादी पर सुनवाई

By भाषा | Updated: December 5, 2018 20:15 IST

अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी आयोग (यूएससीआईआरएफ) के अध्यक्ष तेनजिन दोरजी ने मंगलवार को बताया कि ‘भारत में धर्म या आस्था की स्वतंत्रता: अमेरिकी नीति के लिये उभरती चुनौतियां एवं अवसर’ विषय पर 12 दिसंबर को सुनवाई होगी।

Open in App

अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन के तथ्यों एवं परिस्थितियों की समीक्षा कर रहा अमेरिका का एक संघीय आयोग अब अगले सप्ताह भारत में धर्म या आस्था की स्वतंत्रता पर सुनवाई करेगा।

अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी आयोग (यूएससीआईआरएफ) के अध्यक्ष तेनजिन दोरजी ने मंगलवार को बताया कि ‘भारत में धर्म या आस्था की स्वतंत्रता: अमेरिकी नीति के लिये उभरती चुनौतियां एवं अवसर’ विषय पर 12 दिसंबर को सुनवाई होगी। इनमें धार्मिक स्वतंत्रता की चुनौतियों को परखा जायेगा और भारत में धर्म या आस्था की आजादी के संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिये अमेरिकी सांसदों के लिये अवसर तलाशे जायेंगे।

यूएससीआईआरएफ 1998 में निर्मित एक स्वतंत्र, द्विदलीय अमेरिकी संघीय सरकारी आयोग है। यह आयोग विदेशों में धार्मिक आजादी के उल्लंघन की समीक्षा करता है और अमेरिका के राष्ट्रपति, विदेशमंत्री एवं कांग्रेस के लिये नीतियों की सिफारिश करता है।

भारत ने इससे पहले यूएससीआईआरएफ की रिपोर्ट को खारिज कर दिया था और इस बात को दोहराया था कि उसका संविधान सभी नागरिकों को धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार समेत मौलिक अधिकारों का संवैधानिक अधिकार देता है। भारत ने कहा है कि यूएससीआईआरएफ को भारतीय नागरिकों के संविधान सम्मत अधिकारों पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया