लाइव न्यूज़ :

UPSC Results 2020: यूपीएससी के परिणामों में यूपी के PCS अधिकारियों का जलवा, दस SDM को मिली कामयाबी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2021 12:57 IST

इस बार यूपीएससी के परिणामों में उत्तर प्रदेश के पीसीएस अधिकारियों का जलवा देखने को मिला। राज्य के 10 एसडीएम इस परीक्षा को पास करने में कामयाब रहे।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य के पीसीएस अधिकारी प्रखर ने प्राप्त की 29वीं रैंकCFO पूनम मिश्रा के पुत्र शाश्वत त्रिपुरारी ने हासिल की 19वीं रैंक

यूपीएससी सिविल परीक्षा 2020 का परिणाम घोषित हो चुका है। इस बार UPSC के परिणामों में उत्तर प्रदेश के पीसीएस अधिकारियों का जलवा देखने को मिला। राज्य के 10 एसडीएम इस परीक्षा को पास करने में कामयाब रहे। फिरोजाबाद के टुंडला की एसडीएम डॉ. बुशरा बानो ने यूपीएससी की इस परीक्षा में 234वीं रैंक हासिल की है। बुशरा बानो ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ पति को दिया है। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) से पीएचडी मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। पढ़ाई के दौरान ही उनकी शादी कर दी गई थी। 

पीसीएस अधिकारी प्रखर ने प्राप्त की 29वीं रैंक

इसी प्रकार राज्य के पीसीएस अधिकारी प्रखर ने 29वीं रैक प्राप्त कर IAS में अपनी जगह फ़ाइनल की है। वहीं PCS शिवाकाशी ने 64वीं रैंक हासिल की है। प्रखर और शिवाकाशी दोनों ही 2020 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। साथ ही अपूर्वा भरत ने यूपीएससी परिक्षा में 363वीं रैंक हासिल की है। अपूर्वा 2018 बैच की पीसीएस अधिकारी हैं। वहीं राज्य के पीसीएस अधिकारी आदित्य सिंह ने इस परीक्षा में 92वीं रैंक अर्जित की है। आदित्य सिंह 2018 बैच के उपजिलाधिकारी हैं।

राज्य के इन अफसरों ने पास की यूपीएससी परीक्षा

संघ लोक सेवा आयोग की इस परीक्षा में राज्य के पीसीएस अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने 240वीं रैंक, विशाल श्रीवास्तव को 591वी रैंक, और विपिन द्विवेदी को 557 वी रैंक हासिल हुई है। ये तीनों 2019 बैच के पीसीएस अफसर हैं। वहीं पीसीएस प्रिया यादव जो कि 2010 बैच की अधिकारी हैं उन्हें 276वां स्थान हासिल हुआ है और रजत कुमार पाल ने 394 रैंक अर्जित की है। वे  2020 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। 

CFO पूनम मिश्रा के पुत्र शाश्वत त्रिपुरारी को मिली 19वीं रैंक

दिल्ली स्थिति यूपी भवन में तैनात सीएफओ पूनम मिश्रा के पुत्र शाश्वत त्रिपुरारी को यूपीएससी परीक्षा में 19वीं रैंक हासिल हुई है। इस रैंक के साथ त्रिपुरारी IAS अफ़सर बनेंगे। बता दें कि शाश्वत त्रिपुरारी UP कैडर 2019 बैच के IPS अधिकारी हैं। उन्होंने IPS रैक में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। वर्तमान में हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पुलिस अकादमी में उनकी ट्रेनिंग चल रही है।

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोगIASIPSIRS
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतबिहार में 1 अप्रैल से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान?, मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा- यातायात, स्वच्छता और नागरिक सुविधा पर दें ध्यान?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

क्राइम अलर्टआईएएस संजीव हंस चलाता था संगठित नेटवर्क, सीधे पैसे लेने के बजाय 9 लोगों को दिया काम, ऐसा खाया कमीशन

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम