लाइव न्यूज़ :

बिहार: आरक्षण और SC-ST एक्ट के खिलाफ लोग उतरे सड़क पर, आगजनी कर जता रहे विरोध

By भारती द्विवेदी | Updated: August 30, 2018 12:18 IST

कई जिलों में लोग टायर जलाकर और आगजनी कर आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ विरोध जता रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 30 अगस्त: बिहार के कई जिलों में आरक्षण और एससी/एसटी एक्ट को लेकर लोग विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। एससी/एसटी एक्ट को लेकर गया, बेगूसराय, नालंदा और बाढ़ जिलों में प्रदर्शन चल रहा है। सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे लोगों ने जगह-जगह पर जमा कर रखा है। नारेबाजी के साथ ही पथराव भी कर रहे हैं।   

लोगों ने बेगूसराय के नगर थाना के काली स्थान चौक, हेमरा चौक और मुफसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर-राजौड़ा पथ को जाम किया है। लखीसराय में भी आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में लोगों ने लखीसराय-जमुई मुख्य मार्ग को जाम किया है। कई जिलों में लोग टायर जलाकर और आगजनी कर आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ विरोध जता रहे हैं।गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा संसद में एससी/एसटी एक्ट को लेकर अध्यादेश लाने के विरोध में 10 अगस्त को भारत बंद हुआ था। दरअसल  इस साल मार्च में सुप्रीम कोर्ट ने एससी/एसटी एक्ट 1989 के तहत दर्ज मामले में तुरंत गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद दो अप्रैल को कई दलित संगठनों ने 'भारत बंद' बुलाया था। बंद के दौरान हुई हिंसा में कई लोगों की जान चली गई थी।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लगातार हो रहे विरोध-प्रदर्शन के बाद केंद्र सरकार ने एससी/एसटी एक्ट को पुराने और मूल स्वरूप में बहाल कर दिया है। मोदी सरकार द्वारा एससी/एसटी एक्ट को पुराने रूप में लाने पर अब फिर से देश भर में लोग विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

टॅग्स :एससी-एसटी एक्टबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया