लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी NDA को अलविदा कहकर शरद यादव का थामेगी दामन!

By एस पी सिन्हा | Updated: November 19, 2018 18:18 IST

पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी ने कहा है कि 'कुशवाहा' को कोई 'नीच' कहेगा, तो आहत होंगे ही, ऐसा नहीं बोलना चाहिए। रालोसपा अध्यक्ष ने अब तक मिलने की कोशिश नहीं की है। अगर वे हमसे मिलना चाहते हैं, तो हम उनसे अवश्य मिलेंगे।

Open in App

केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का विलय क्या शरद यादव की पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल में होने वाला है? राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के रुख को लेकर बिहार में नये सियासी बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। लोकतांत्रिक जनता दल अध्यक्ष शरद यादव से मुलाकात के बाद अब उनकी पार्टी के नेता पूर्व सांसद अर्जुन राय ने संकेत दिया है कि लोकतांत्रिक जनता दल और रालोसपा का आपस में विलय हो सकता है। 

उल्लेखनीय है कि एक ओर जहां एनडीए में शामिल रालोसपा अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ाने की कोशिश में है, वहीं दूसरी ओर सीट शेयरिंग को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की कोशिशों के बावजूद बातचीत नहीं हो सकी है। 

इधर, कयास लगाया जा रहा है कि लोकतांत्रिक जनता दल और रालोसपा का आपस में विलय हो सकता है। दोनों दलों के विलय के बाद महागठबंधन में मजबूती के साथ दावेदारी पेश की जायेगी। वहीं, लोकतांत्रिक जनता दल के नेता उपेंद्र राय ने कहा कि शरद यादव और उपेंद्र कुशवाहा के रिश्ते काफी अच्छे हैं। 

बता दें कि सीट शेयरिंग को लेकर भाजपा से नाराज चल रहे उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए को 30 नवंबर तक का सीट शेयररिंग को लेकर फैसला लेने का अल्टीमेटम दे रखा है। 

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी ने कहा है कि 'कुशवाहा' को कोई 'नीच' कहेगा, तो आहत होंगे ही, ऐसा नहीं बोलना चाहिए। रालोसपा अध्यक्ष ने अब तक मिलने की कोशिश नहीं की है। अगर वे हमसे मिलना चाहते हैं, तो हम उनसे अवश्य मिलेंगे। जबकि लोक जनतांत्रिक जनता दल के वरिष्ठ नेता उदय नारायण चौधरी ने कहा कि रालोसपा से हमारी नीतियां और दिल मिले हैं, जब दिल मिले हैं, तो दल भी मिल जायेंगे। 

वहीं, भाजपा के विधान पार्षद नवल किशोर यादव ने कहा कि बर्तन आपस में टकराते हैं, बाद में सब ठीक हो जाता है। कौन क्या कहता है? यह मायने नहीं रखता है। उपेंद्र कुशवाहा अब भी एनडीए का ही हिस्सा हैं। रालोसपा नेता, नागमणि ने कहा कि बातें हो रही हैं, समय आने पर सब सामने आ जायेगा। 

रालोसपा विधायक रालोसपा विधायक के अनुसार हम एनडीए के साथ हैं। उपेंद्र कुशवाहा एनडीए छोड कर महागठबंधन की शरण में जायेंगे, तो वह कब्रगाह साबित होगा।

टॅग्स :राष्ट्रीय लोक समता पार्टीबिहारएनडीए सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी