लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने सुशील मोदी पर साधा निशाना, कहा- कुछ सृजन घोटाले पर भी तो बोलिए 

By एस पी सिन्हा | Updated: November 18, 2018 20:09 IST

उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में शीट शेयरिंग के मुद्दे से इतर कुशवाहा को एनडीए में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से लगातार चुनौती मिल रही है। कुशवाहा ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं कि वो एनडीए के साथ हैं या फिर महागठबंधन के साथ।

Open in App

बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर जुबानी जंग लगातार जारी है। इसी कड़ी में रालोसपा प्रमुख व केन्द्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के बीच ट्वीट के जरिए शीत युद्ध चल रहा है। एनडीए के अंदर ही उपेंद्र कुशवाहा अब अपने विरोधियों पर धुआंधार हमला बोल रहे हैं। 

आम तौर पर ट्विटर से दूर रहने वाले उपेंद्र कुशवाहा ने इसी कड़ी में सुशील मोदी पर एक बार फिर से हमला बोला है। इशारों-इशारों में अपनी भड़ास निकालते हुए कुशवाहा ने उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई हैं। 

उन्होंने ट्वीटर पर लिखा है, "महोदय, बिलकुल सच कहा आपने, हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने तो, देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की हर संभव कोशिश की, मगर जरा सृजन घोटाले पर भी तो कुछ बोलिए...? 

अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने आगे लिखा है, "मनन-चिंतन: "कई लोग राजनीतिक पिछलग्गू होते हैं। छपास रोग से पीडित, मिजाज से अवसरवादी व घोर सत्तापरस्त...! इनकी उपयोगिता सहयोगी पार्टी/नेता का भोंपू के तौर पर बखूबी होता है, ऐसे लोग मच्छर की भांति खून पीकर, अपनी ही पार्टी में मलेरिया-डेंगू फैलाते हैं और अपना वजूद जिन्दा रखते हैं।" 

यहां बता दें कि इससे पहले, शनिवार को सुशील मोदी ने ट्वीट के जरिए कहा था कि कुछ लोग गलतफहमी के शिकार होकर गठबंधन धर्म के विपरीत काम कर रहे हैं। 

उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में शीट शेयरिंग के मुद्दे से इतर कुशवाहा को एनडीए में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से लगातार चुनौती मिल रही है। कुशवाहा ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं कि वो एनडीए के साथ हैं या फिर महागठबंधन के साथ। वैसे नीतीश कुमार के नीच वाले बयान के बाद से उपेंद्र कुशवाहा खासे नाराज चल रहे हैं। साथ ही सीट शेयरिंग पर अमित शाह से मुलाकात नहीं हो पाने के बाद पटना लौटे कुशवाहा ने भाजपा को 30 नवंबर तक सीट शेयरिंग पर फैसला करने का अल्टिमेटम दिया है। 

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीराष्ट्रीय लोक समता पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)एनडीए सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar New Government: जींस पहनकर उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश ने ली शपथ, बिना चुनाव लड़े बने मंत्री

भारतBihar Govt Formation: नीतीश कुमार को मिलेगी महिला डिप्टी? बिहार कैबिनेट का फॉर्मूला लगभग तय

भारतBihar Govt Formation: नीतीश कुमार ही होंगे मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण समारोह से पहले बिहार भाजपा अध्यक्ष का दावा

भारतBihar Govt Formation: बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को, प्रधानमंत्री कार्यक्रम में होंगे शामिल

भारतBihar Govt Formation: पीएम मोदी के एमवाय के नए फार्मूले का बिहार मंत्रिमंडल में दिख सकता है ज्यादा प्रभाव, महिला और युवाओं को साध सकती है भाजपा

भारत अधिक खबरें

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें