बिहार के मुख्यमंत्री पर उपेन्द्र कुशवाहा ने साधा निशाना, कहा- नीतीश कुमार के साथ सिर्फ राजद खड़ी है

By एस पी सिन्हा | Published: July 18, 2023 03:44 PM2023-07-18T15:44:08+5:302023-07-18T15:45:28+5:30

उपेंद्र कुशवाहा ने आगे कहा कि नीतीश कुमार के साथ सिर्फ राजद खड़ी है। पोस्टर लगाने वालों ने पूछा है कि सुल्तानगंज का पुल कैसे ढहा और दो-दो बार पुल ढहा। नीतीश कुमार बिहार को लेकर क्या काम कर रहे हैं, उसको लेकर ही सवाल पूछे गए हैं।

Upendra Kushwaha apuntó al Ministro Principal de Bihar, dijo: solo RJD está de pie con Nitish Kumar | बिहार के मुख्यमंत्री पर उपेन्द्र कुशवाहा ने साधा निशाना, कहा- नीतीश कुमार के साथ सिर्फ राजद खड़ी है

बिहार के मुख्यमंत्री पर उपेन्द्र कुशवाहा ने साधा निशाना, कहा- नीतीश कुमार के साथ सिर्फ राजद खड़ी है

Highlightsउपेंद्र कुशवाहा ने आगे कहा कि नीतीश कुमार के साथ सिर्फ राजद खड़ी हैकहा- पोस्टर लगाने वालों ने पूछा है कि सुल्तानगंज का पुल कैसे ढहा और दो-दो बार पुल ढहाकुशवाहा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के मुकाबले में कोई चुनौती नहीं है

पटना: राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के मुकाबले में कोई चुनौती नहीं है। विपक्षी एकता के लिए जो एक्सरसाइज कर रहे हैं, उन्हें करने दीजिए। किसी को कोई दिक्कत नहीं है। वहीं बेंगुलुरु में नीतीश कुमार को टारगेट करते हुए लगाए गए पोस्टर को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार 18 साल से बिहार के मुख्यमंत्री हैं। 

उन्होंने कहा कि बिहार के लोग ही सिर्फ नीतीश कुमार के बारे में नहीं जानते हैं। राज्य के बाहर भी उनके बारे में जानकारी है। लड़ने वाले और संघर्ष करने वाले नीतीश कुमार की जगह अब वे घुटना टेकने वाले नीतीश कुमार बन गए हैं। बता दें कि बेंगलुरु में जो पोस्टर लगाए गए हैं, उनमें अनस्टेबल प्राइम मिनिस्टर उम्मीदवार लिखा है। 

उपेंद्र कुशवाहा ने आगे कहा कि नीतीश कुमार के साथ सिर्फ राजद खड़ी है। पोस्टर लगाने वालों ने पूछा है कि सुल्तानगंज का पुल कैसे ढहा और दो-दो बार पुल ढहा। नीतीश कुमार बिहार को लेकर क्या काम कर रहे हैं, उसको लेकर ही सवाल पूछे गए हैं। यह सवाल तो चलते ही रहेंगे। क्योंकि नीतीश कुमार जो बिहार के लिए दावा करते हैं वह दावा कितना सही है कितना गलत है, यह जनता भी देख रही है। 2024 में हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे और सरकार बनाएंगे। नरेंद्र मोदी को कोई चुनौती नहीं है।

Web Title: Upendra Kushwaha apuntó al Ministro Principal de Bihar, dijo: solo RJD está de pie con Nitish Kumar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे