लाइव न्यूज़ :

मसूरी में कैंपटीफॉल में उप्र का सैलानी डूबा

By भाषा | Updated: August 29, 2021 22:01 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से मसूरी घूमने आया एक सैलानी रविवार को पर्यटन स्थल कैंपटीफॉल में नहाते समय डूब गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने शव को बाहर निकाला। घटना की सूचना मृतक अरविंद उर्फ जौहर (35) के परिजनों को दे दी गई है ।थाना प्रभारी नवीन जुराल ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के हीरापुर गांव से सात लोग कैंपटीफॉल झरने में नहाने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि इन दिनों भारी बारिश के कारण झरने के नीचे मुख्य तालाब के आसपास दो-तीन और तालाब बन गए हैं। नहाते समय अरविंद मुख्य तालाब के नीचे वाले तालाब में चला गया जबकि उसके साथी ऊपर की ओर नहा रहे थे। जुराल ने कहा कि थोड़ी देर बाद अरविंद के नजर न आने पर उसके साथियों ने स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के साथ रस्सी के सहारे तालाब में तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि अरविंद का शव बरामद हुआ। मसूरी घूमने आए सभी लोग आपस में रिश्तेदार थे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"