लाइव न्यूज़ :

UP Ki Khabar: सिपाही ने खून देकर बचाई 17 वर्षीय लड़की की जान

By भाषा | Updated: August 10, 2020 16:05 IST

सविता नामक 17 वर्षीय लड़की रविवार को थाने पहुंची और पुलिसकर्मियों से कहा कि वह बीमार है तथा उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देइस बारे में जब पुलिसकर्मियों से बात की गई तो राशिद खान नामक सिपाही रक्तदान के लिए तैयार हो गया।पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचकर उस लड़की को अपना एक यूनिट खून दिया।

शाहजहांपुर: जिले में रक्तदान करने के डर से भागे अपने पिता की शिकायत करने पुलिस के पास पहुंची एक किशोरी को एक सिपाही ने अपना खून देकर उसकी जिंदगी बचाई। पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि अल्लाहगंज इलाके की रहने वाली सविता नामक 17 वर्षीय लड़की रविवार को थाने पहुंची और पुलिसकर्मियों से कहा कि वह बीमार है तथा उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में हो रहा है।

डॉक्टरों के मुताबिक उसे खून की खासी कमी है और अगर जल्द ही उसे रक्त नहीं चढ़ाया गया तो कुछ भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि किशोरी ने रोते हुए पुलिसकर्मियों से कहा कि उसका और उसके पिता का रक्त समूह एक ही है लेकिन रक्तदान करने की बात आई तो उसका पिता घर से भाग गया।

आनंद ने बताया कि थाना अल्लाहगंज प्रभारी मान सिंह ने उन्हें पूरी बात बताई। इस बारे में जब पुलिसकर्मियों से बात की गई तो राशिद खान नामक सिपाही रक्तदान के लिए तैयार हो गया और अस्पताल पहुंचकर उस लड़की को अपना एक यूनिट खून दिया। पुलिस अधीक्षक ने इस कार्य के लिए राशिद को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब