लाइव न्यूज़ :

UP RajyaSabha Election 2022: भाजपा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बाजपेई और राधा मोहन दास अग्रवाल सहित इन नेताओं को बनाया प्रत्याशी, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2022 21:59 IST

UP RajyaSabha Election 2022: यूपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई, मौजूदा राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर, बाबूराम निषाद, दर्शना सिंह और संगीता यादव को भी राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देबाबूराम निषाद वर्तमान में उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के अध्यक्ष हैं।दर्शना सिंह भाजपा की महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी हैं। संगीता यादव गोरखपुर जिले की चौरी चौरा विधानसभा सीट से विधायक रह चुकी हैं।

UP RajyaSabha Election 2022: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए अपनी परंपरागत गोरखपुर सदर सीट छोड़ने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल को पार्टी ने राज्यसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी ने रविवार को उत्तर प्रदेश से कुल छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। अग्रवाल 2002 से लगातार गोरखपुर सदर सीट से विधायक चुने जाते रहे हैं लेकिन हाल में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए अपनी सीट छोड़ दी थी।

भाजपा नेतृत्व ने अग्रवाल के अलावा पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई, मौजूदा राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर, बाबूराम निषाद, दर्शना सिंह और संगीता यादव को भी राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। बाबूराम निषाद वर्तमान में उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के अध्यक्ष हैं।

दर्शना सिंह भाजपा की महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी हैं। वहीं, संगीता यादव गोरखपुर जिले की चौरी चौरा विधानसभा सीट से विधायक रह चुकी हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा के हाल में संपन्न चुनाव में भाजपा ने 255 सीट जीती थी जबकि उसके सहयोगी अपना दल सोनेलाल को 12 तथा निषाद पार्टी को छह सीटों पर कामयाबी हासिल हुई थी।

मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) ने 111 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि उसके सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल को आठ तथा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को छह सीटें मिली थीं। उत्तर प्रदेश विधानसभा में कुल 273 विधायकों के साथ भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) अपने आठ उम्मीदवारों को आसानी से राज्यसभा का चुनाव जिता सकता है।

वहीं कुल 125 विधायकों वाले सपा गठबंधन के पास अपने तीन उम्मीदवारों को जिताने लायक संख्या बल है। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए कुल 31 सदस्य चुने जाते हैं जिनमें से 11 सदस्यों का चुनाव हो रहा है। इसके लिए मतदान आगामी 10 जून को होगा।

जिन 11 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है उनमें से भाजपा के पांच, सपा के तीन, बहुजन समाज पार्टी के दो तथा कांग्रेस के एक सदस्य का कार्यकाल जुलाई में समाप्त हो रहा है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 मई है। एक जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी और तीन जून तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 10 जून को पूर्वाह्न नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा। उसी दिन मतगणना भी होगी। 

टॅग्स :राज्यसभा चुनावउत्तर प्रदेशBJPयोगी आदित्यनाथमेरठ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब