लाइव न्यूज़ :

यूपी: कानपुर में तीन तलाक पाने वाली महिलाओं से मिले प्रधानमंत्री मोदी, बेटियों को पढ़ाकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए कहा

By विशाल कुमार | Updated: December 29, 2021 11:39 IST

कानपुर के किदवईनगर की रहने वाली फरजाना ने प्रधानमंत्री को बताया कि उनके पति ने चार साल पहले उन्हें तीन तलाक दे दिया था। वह अब लॉकडाउन के दौरान पीएम स्वानिधि योजना के तहत लिए गए कर्ज की मदद से डोसा और इडली बेचकर एक छोटा फास्ट फूड ज्वाइंट चलाती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वनिधि योजना की लाभार्थी महिलाओं से मुलाकात की।उन्हें अपनी बेटियों को पढ़ाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने लिए कहा।

नई दिल्ली: बीते मंगलवार को अपनी कानपुर यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन तलाक पाने वाली और स्वनिधि योजना की लाभार्थी महिलाओं से मुलाकात की और उन्हें अपनी बेटियों को पढ़ाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने लिए कहा।

कानपुर के किदवईनगर की रहने वाली फरजाना ने प्रधानमंत्री को बताया कि उनके पति ने चार साल पहले उन्हें तीन तलाक दे दिया था।

उन्होंने कहा कि वह अब लॉकडाउन के दौरान पीएम स्वानिधि योजना के तहत लिए गए कर्ज की मदद से डोसा और इडली बेचकर एक छोटा फास्ट फूड ज्वाइंट चलाती हैं।

इस दौरान फरजाना ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ फोटो खिंचाने का अनुरोध किया ताकि उसे वह अपनी दुकान में लगा सकें. इसके लिए प्रधानमंत्री तुरंत ही मान गए और उन्होंने फरजाना के सिर पर अपना हाथ रख दिया।

अभी पिछले हफ्ते ही पीएम मोदी ने प्रयागराज के दौरे के दौरान सहारनपुर की शबाना परवीन और उनकी नौ महीने की बेटी से मुलाकात की थी. उन्होंने परवीन से बैंकिंग करेसपॉन्डेंट (बैंक सखी) के रूप में उनके काम के बारे में बात की थी।

फरजाना विभिन्न सरकारी योजनाओं के 25 लाभार्थियों में से एक थीं। उन्होंने कहा कि मैं आपकी वजह से अपनी दो बेटियों को शिक्षित कर पा रही हूं, मैं बस इतना चाहता हूं कि मेरी बेटियां अच्छी तरह से पढ़ें। मैंने बहुत बुरे दिन देखे हैं। 

उन्होंने कहा कि चार साल पहले मेरे पति ने सिर्फ तलाक दिया था और मुझे दो छोटी बेटियों के साथ उनका घर छोड़ना पड़ा था। मेरा मामला अभी भी अदालत में है। मेरी बेटियों के पास कोई घर नहीं है और मैं चाहता हूं कि वे पढ़ाई करें।

उन्होंने पीएम को यह भी बताया कि कैसे उन्हें पहले कढ़ाई का काम दिया जाता था और बाद में उन्होंने एक रेस्तरां में काम करते हुए दक्षिण भारतीय खाना बनाना सीखा और अब एक छोटा आउटलेट चलाती हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेशकानपुरतीन तलाक़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन